लाइव न्यूज़ :

संधू ने कोविड-19 राहत प्रयासों को लेकर अमेरिकी कारोबारी समुदाय से बात की

By भाषा | Updated: April 30, 2021 09:19 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 30 अप्रैल अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने भारत में कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति पर कारोबारी समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत की।

‘यूएस चैम्बर ऑफ कॉमर्स’ ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में एक डिजिटल बैठक की मेजबानी की।

बातचीत के दौरान संधू ने कारोबारी समुदाय को उन सामग्रियों के बारे में बताया, जिनकी भारत को जरूरत है। इनमें ऑक्सीजन सांद्रक, सिलेंडर, वेंटिलेटर ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र तथा रेमडेसिविर और टोसिलीजुमैब जैसी दवाएं शामिल हैं।

संधू ने ट्वीट किया, ‘‘हम कोविड की चुनौती से निपटने के लिए भारत का सहयोग करने के लिए अमेरिकी कारोबारी समुदाय की त्वरित प्रतिक्रिया और संसाधन जुटाने के लिए चैम्बर की सराहना करते हैं।’’

पिछले कुछ दिनों में यूएस चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने भारत को चिकित्सा सामान की आपूर्ति करने के लिए सहयोग जुटाया, अन्य औद्योगिक निकायों के साझेदारों को एकजुट किया और अमेरिकी सरकार के साथ समन्वय किया।

संधू ने कहा कि उन्होंने फाइजर के सीईओ अल्बर्ट बुर्ला के साथ ‘‘महत्वपूर्ण बातचीत’’ की।

उन्होंने कहा, ‘‘उन तरीकों पर चर्चा की, जिससे फाइजर भारत में टीकों समेत स्वास्थ्य देखभाल प्रयासों में सहयोग कर सकता है और महामारी से निपटने के प्रयासों को मजबूती दे सकता है।’’

भारतीय राजदूत ने बताया कि अमेरिका के दो विमान ऑक्सीजन उपकरण और कोविड-19 संबंधित अन्य सामान लेकर भारत जा रहे हैं।

संधू ने ट्वीट किया, ‘‘इस चुनौतीपूर्ण वक्त में भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने के लिए (अमेरिका के) राष्ट्रपति जो बाइडन का शुक्रिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला