लाइव न्यूज़ :

संरा प्रहरी संस्था : ईरान ने उच्चतम शुद्धता तक यूरेनियम का संवर्धन किया

By भाषा | Updated: May 12, 2021 21:11 IST

Open in App

बर्लिन, 12 मई (एपी) परमाणु गतिविधियों पर नजर रखने वाली संयुक्त राष्ट्र की प्रहरी संस्था ने बुधवार को कहा कि ईरान ने संवर्धन प्रक्रिया में ‘‘उतार-चढ़ाव” के चलते पूर्वानुमान की तुलना में थोड़ी अधिक शुद्धता तक यूरेनियम संवर्धित किया है।

संस्था की यह रिपोर्ट, ईरान के साथ हुए 2015 के परमाणु समझौते में अमेरिका को वापस लाने के लिए अप्रैल से शुरू होकर अब तक जारी वार्ताओं में राजनयिकों के लिए सामने आ रही चुनौतियों को रेखांकित करती है।

ईरान की तरफ से की गई शुरुआती घोषणा कि वह 60 प्रतिशत तक यूरेनियम संवर्धित करेगा - जो कि परमाणु हथियार बनाने के लिए पर्याप्त नहीं हैं लेकिन अब तक की उसकी उच्चतम शुद्धता है- ऐसे वक्त में आई जब वियेना में वार्ता शुरू होने वाली थी।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के निदेशक जनरल राफेल ग्रोसी ने सदस्य एजेंसियों को मंगलवार को खबर दी कि हालिया निरीक्षणों में पुष्टि हुई है कि ईरान ने अपने नतांज संयंत्र में 60 प्रतिशत शुद्धता तक यूरेनियम संवर्धित करना जारी रखा हुआ है।

आईएईए ने कहा कि इसके अलावा, 22 अप्रैल को लिए गए नमूनों में “63 प्रतिशत तक का संवर्धन स्तर दिखता है...जो उस वक्त उत्पादन के तरीके में अनुभव किए गए उतार-चढ़ाव के अनुरूप है।”

एजेंसी ने कहा कि सोमवार को निरीक्षकों ने इस बात को “प्रमाणित किया है कि ईरान ने फिर से उत्पादन का माध्यम बदल दिया है” जिसके द्वारा वह 60 प्रतिशत शुद्धता तक संवर्धित यूरेनियम का उत्पादन कर रहा था।

ईरान इस ऐतिहासिक परमाणु समझौते से 2018 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा देश को एकतरफा बाहर निकाल लेने और तेहरान पर सख्त प्रतिबंध लगा देने के बाद से प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी