लाइव न्यूज़ :

सामिया सुलुहू हसन तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं

By भाषा | Updated: March 19, 2021 17:05 IST

Open in App

दारेस्लाम, 19 मार्च (एपी) सामिया सुलुहू हसन (61) ने शुक्रवार को इतिहास रचते हुए तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। उन्होंने देश के सबसे बड़े शहर दारेस्लाम में स्टेट हाउस के सरकारी कार्यालय में राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

हिजाब पहनकर और अपने दाएं हाथ में कुरान पकड़ते हुए हसन ने पद की शपथ ली। उन्हें मुख्य न्यायाधीश इब्राहिम जुमावोइंग ने शपथ दिलाई, जिसमें उन्होंने पूर्वी अफ्रीकी देश के संविधान को बरकरार रखने का संकल्प लिया।

तंजानिया के पूर्व राष्ट्रपति अली हसन मिन्यी, जकाया किकवेते और आबिद करुमे तथा मंत्रिमंडल के सदस्य भी इस मौके पर मौजूद रहे।

शपथ लेने के बाद हसन ने सैन्य परेड का निरीक्षण किया।

हसन ने शपथ लेने से दो दिन पहले तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन मगुफुली के निधन की घोषणा की थी। मगुफुली को दो हफ्ते से अधिक समय से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया था। मगुफुली ने तंजानिया में कोविड-19 फैलने की बात को खारिज करते हुए कहा था कि राष्ट्रीय प्रार्थना ने इस बीमारी का देश से खात्मा कर दिया है। हालांकि, अपने निधन से कुछ हफ्तों पहले उन्होंने माना था कि यह संक्रामक रोग देश में एक खतरा है।

ऐसा बताया गया कि मगुफुली का हृदय गति रुकने के कारण निधन हुआ लेकिन निर्वासित विपक्षी नेता टुंडु लिस्सू ने कहा कि राष्ट्रपति की मौत कोविड-19 के कारण हुई।

राष्ट्रपति के तौर पर अपने पहले जन संबोधन में हसन ने मगुफुली के लिए 21 दिनों की शोक की घोषणा की और 22 मार्च तथा 25 मार्च को सार्वजनिक अवकाश का एलान किया, जब दिवंगत राष्ट्रपति को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

हसन ने कहा, ‘‘मेरे लिए आपसे बात करना सही नहीं है क्योंकि मेरे दिल में दर्द है। आज मैंने उन सभी शपथ से अलग शपथ ली है, जो मैंने अपने करियर में ली। वे शपथ खुशी में ली गई थी। आज मैंने शोकाकुल होकर देश के सर्वोच्च पद की शपथ ली है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह वक्त एक साथ खड़े और एक-दूसरे से जुड़ने का है। यह वक्त अपने मतभेदों को खत्म करने, एक-दूसरे के प्रति प्यार दिखाने और विश्वास के साथ आगे बढ़ने का है। यह एक-दूसरे पर उंगली उठाने का समय नहीं है, बल्कि नया तंजानिया बनाने के लिए हाथ थामकर आगे बढ़ने का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें