लाइव न्यूज़ :

‘सैम’ चौथी श्रेणी के तूफान में तब्दील

By भाषा | Updated: September 26, 2021 11:34 IST

Open in App

मियामी, 26 सितंबर (एपी) अटलांटिक महासागर में ‘सैम’ तूफान शनिवार को चौथी श्रेणी के तूफान में तब्दील हो गया। यह जमीन से अभी काफी दूर है।

तूफान के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है। यह शनिवार रात को कैरिबियाई सागर में उत्तरी लीवार्ड द्वीप से करीब 1,595 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में था। यह पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।

मियामी में अमेरिका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने कहा कि सैम के कारण 230 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सैम रविवार सुबह तक मजबूत हो सकता है और उसके प्रभाव से 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

अधिकारियों ने बताया कि तूफान से अगले हफ्ते की शुरुआत में लेसर एंटिलिस के तट पर खतरनाक लहरें उठ सकती हैं। इस बीच, उपोष्णीय तूफान टेरेसा शनिवार को कमजोर पड़ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल