लाइव न्यूज़ :

हंटर बाइडन की कलाकृतियों की बिक्री राष्ट्रपति के लिए पेश कर सकती है नैतिक चुनौती

By भाषा | Updated: July 10, 2021 10:01 IST

Open in App

वाशिंगटन, 10 जुलाई (एपी) व्हाइट हाउस ने ऐसी व्यवस्था की है जिससे राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन खरीदार की पहचान जाने बिना अपनी कलाकृतियों को हजारों-लाखों डॉलर में बेच पाएंगे। यह व्यवस्था हंटर द्वारा बनाए गए चित्रों की बिक्री को लेकर संभावित नैतिक चुनौतियों को दूर रखने के प्रयास के तहत की गई है।

इस व्यवस्था के तहत, एक निजी चित्रशाला का मालिक उनकी कृतियों की कीमत निर्धारित करेगा और नीलामी एवं बिक्री से जुड़े सभी पहलुओं को देखेगा लेकिन वह खरीदार या संभावित खरीदार के बारे में कोई भी जानकारी न तो हंटर के साथ और न ही प्रशासन के साथ साझा करेगा। इस समझौते के बारे में पहली खबर ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ ने छापी है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने शुक्रवार को कहा कि चित्रशाला का मालिक “सामान्य से हटकर किसी भी तरह की पेशकश” को खारिज करेगा और प्रशासन का मानना है कि यह समझौता ‘‘कुछ हद तक सुरक्षा एवं पारदर्शिता उपलब्ध कराता है।”

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “ध्यानपूर्वक विचार करने के बाद ऐसी व्यवस्था बनाई गई है जो हंटर बाइडन को उचित सुरक्षा उपायों के अंतर्गत अपने पेशे में काम करने की अनुमति देगी।”

साकी ने कहा, “निश्चित तौर पर उन्हें बतौर कलाकार अपना करियर आगे बढ़ाने का अधिकार है जैसे किसी भी राष्ट्रपति की संतानों को होता है।”

यह पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में अपने परिवार और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए बेहद सख्त नैतिक नियम बनाए रखने की राष्ट्रपति की प्रतिबद्धता की परीक्षा है। ट्रंप की बेटी और दामाद व्हाइट हाउस में उनके लिए काम करते थे और वह अकसर अपनी खुद की संपत्तियों पर करदाताओं के पैसे खर्च किया करते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब