सेक्रामेंटो के जांचकर्ताओं ने दुष्कर्म मामले में डीएनए तकनीक का इस्तेमाल कर आरोपी का पता लगाया

By भाषा | Updated: November 6, 2021 09:46 IST2021-11-06T09:46:29+5:302021-11-06T09:46:29+5:30

Sacramento investigators use DNA technology to find accused in rape case | सेक्रामेंटो के जांचकर्ताओं ने दुष्कर्म मामले में डीएनए तकनीक का इस्तेमाल कर आरोपी का पता लगाया

सेक्रामेंटो के जांचकर्ताओं ने दुष्कर्म मामले में डीएनए तकनीक का इस्तेमाल कर आरोपी का पता लगाया

सेक्रामेंटो (अमेरिका), छह नवंबर (एपी) अमेरिका में सेक्रामेंटो के समीप कई साल पहले एक महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने डीएनए तकनीक और वंशावली से संबंधित वेबसाइट का इस्तेमाल करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

जेल और अदालत के दस्तावेजों के अनुसार बृहस्पतिवार को जे डी वैलेस सिमेन (40) को हिरासत में लेकर उस पर अपहरण, दुष्कर्म, लूट समेत अन्य आरोपों के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया।

सेक्रामेंटो काउंटी के अभियोजकों और शेरिफ अधिकारियों ने एक संयुक्त बयान में बताया कि जांचकर्ताओं ने 2013 से 2014 के बीच सेक्रामेंटो में मार्गों को जोड़ने वाले प्रवेश और निकास के समीप 2013-2014 के बीच हुए अपराधों के तार को जोड़ते हुए जांच शुरू की थी। लेकिन जांच आगे नहीं बढ़ पा रही थी तभी जांचकर्ताओं ने जोसेफ डीएंजेलो नामक अपराधी के मामले की जांच में शामिल डीएनए तकनीक को इस मामले में भी इस्तेमाल करने का निर्णय लिया।

जिला अटॉर्नी एनी मेरी सचबर्ट ने एक बयान में बताया, ‘‘डीएनए तकनीक हमारी आपराधिक न्याय प्रणाली में जांच के संबंध में बेहतरीन चीज है। इससे न केवल निर्दोष बच सकते हैं बल्कि वैसे मामलों में जांच का महत्वपूर्ण हथियार है, जहां पारंपरिक जांच के तरीकों से गुत्थी सुलझ नहीं पाई।’’

जोसेफ डीएंजेलो एक पूर्व पुलिस अधिकारी है, जिसे 13 हत्या और दुष्कर्म के कई मामलों का दोषी करार दिया गया। वह वर्षों से जेल जाने से बचा रहा था लेकिन डीएनए तकनीक के इस्तेमाल से वह कानून के घेरे में आ गया और पिछले साल उसे बिना पैरोल के उम्र कैद की सजा हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sacramento investigators use DNA technology to find accused in rape case

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे