सबरीना सिंह व्हाइट हाउस में उप प्रेस सचिव नियुक्त
By भाषा | Updated: January 9, 2021 01:43 IST2021-01-09T01:43:25+5:302021-01-09T01:43:25+5:30

सबरीना सिंह व्हाइट हाउस में उप प्रेस सचिव नियुक्त
वाशिंगटन, आठ जनवरी भारतीय-अमेरिकी सबरीना सिंह अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति के लिए व्हाइट हाउस में उप्र प्रेस सचिव के रूप में सेवा देंगी। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के सत्ता हस्तांतरण दल ने यह घोषणा की।
सिंह, बाइडन-हैरिस चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कमला हैरिस की प्रेस सचिव थी।
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी सुमन गुहा को दक्षिण एशिया मामलों के लिए वरिष्ठ निदेशक और प्रौद्योगिकी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए वरिष्ठ निदेशक के पद पर तरुण छाबड़ा को नामित किया है।
बाइडन ने व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की कई अहम नियुक्तियों की घोषणा के तहत उन्हें नामित किया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।