लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के हॉल में 'ओम', 'शांति' की गूंज

By भाषा | Updated: June 21, 2019 13:13 IST

महासभा के हॉल में पहली बार विशाल योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पांच साल पहले 2014 में महासभा में अपने संबोधन में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। कार्यक्रम के दौरान भरी सभा को संबोधित करते हुए उपमहासचिव अमीना मोहम्मद ने कहा कि योग का सार संतुलन है, "न केवल हमारे भीतर बल्कि मानवता के साथ हमारे संबंधों में भी।"

Open in App
ठळक मुद्देबड़ी संख्या में संयुक्त राष्ट्र के राजनयिक, अधिकारी, योगगुरु, योग करने वाले, बच्चे और विभिन्न वर्गों के लोग पहुंचे। अनुलोम विलोम प्राणायाम का अभ्यास किया और ध्यान भी लगाया। 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के हॉल में 'ओम', 'शांति' की गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम में शामिल हुए संयुक्त राष्ट्र के सैंकड़ों अधिकारी और राजनयिकों ने जलवायु परिवर्तन से निपटने और सहिष्णुता तथा शांति को बढ़ावा देने के साथ योग दिवस मनाया।

पांचवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भारत के स्थायी मिशन की ओर से बृहस्पतिवार को महासभा के हॉल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संयुक्त राष्ट्र के राजनयिक, अधिकारी, योगगुरु, योग करने वाले, बच्चे और विभिन्न वर्गों के लोग पहुंचे।

महासभा के हॉल में पहली बार विशाल योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पांच साल पहले 2014 में महासभा में अपने संबोधन में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। कार्यक्रम के दौरान भरी सभा को संबोधित करते हुए उपमहासचिव अमीना मोहम्मद ने कहा कि योग का सार संतुलन है, "न केवल हमारे भीतर बल्कि मानवता के साथ हमारे संबंधों में भी।"

इस मौके पर योग करने पहुंचे लोगों ने योग गुरुओं के निर्देशों का हर्षोल्लास के साथ अनुसरण करते हुए "ओम शांति, शांति ओम" मंत्र का उच्चारण किया और अनुलोम विलोम प्राणायाम का अभ्यास किया और ध्यान भी लगाया। 

टॅग्स :योगसंयुक्त राष्ट्रनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा