नया रिकार्ड बनाने को जारा रदरफोर्ड ने भरी उड़ान

By भाषा | Updated: August 18, 2021 17:57 IST2021-08-18T17:57:07+5:302021-08-18T17:57:07+5:30

Rutherford took flight to set a new record | नया रिकार्ड बनाने को जारा रदरफोर्ड ने भरी उड़ान

नया रिकार्ड बनाने को जारा रदरफोर्ड ने भरी उड़ान

कोर्तरिज्क (बेल्जियम), 18 अगस्त (एपी) एक बेल्जियन-ब्रिटिश किशोरी ने अकेले ही पूरी दुनिया का चक्कर लगाने वाली सबसे कम आयु की महिला बनने की चाहत में बुधवार को उड़ान भरी। उन्नीस वर्षीय ज़ारा रदरफोर्ड ने खराब मौसम के बीच पश्चिम बेल्जियम की कोर्तरिज्क स्थित एक हवाई पट्टी से उड़ान भरी। रदरफोर्ड अमेरिकी विमान चालक शाइस्ता वैज के रिकार्ड को तोड़ना चाहती है। शाइस्ता 2017 में 30 वर्ष की थी जब उन्होंने यह विश्व रिकार्ड बनाया था। रदरफोर्ड, हल्का विमान पांच महाद्वीपों और 52 देशों के ऊपर उड़ाना चाहती है। इसमें रदरफोर्ड को दो-तीन महीने का समय लगेगा। रदरफोर्ड ने कहा कि वह लड़कियों और युवतियों को उड्डयन के क्षेत्र में आने तथा विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित की पढ़ायी करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करना चाहती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rutherford took flight to set a new record

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Kortrijk