लाइव न्यूज़ :

रूस की सुरक्षा एजेंसी ने आतंकवादी हमले की साजिश का खुलासा किया

By भाषा | Updated: July 1, 2021 20:25 IST

Open in App

मास्को, एक जुलाई (एपी) रूस की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के सदस्यों द्वारा रची गई एक साजिश का पता लगाया है, जिसके तहत मास्को और दक्षिण रूस में आतंकी हमले किये जाने थे। एजेंसी ने एक संदिग्ध षड्यंत्रकारी को मार गिराने का भी दावा किया है।

संघीय सुरक्षा सेवा या एफएसबी के नाम से जानी जाने वाली एजेंसी ने कहा कि दो रूसी नागरिक मास्को तथा अस्त्राखान शहर में हमला करने की साजिश रच रहे थे और इसे अंजाम देने के लिए इस्लामिक स्टेट संगठन का सरगना उन्हें निर्देश दे रहा था।

एजेंसी ने कहा कि अस्त्राखान क्षेत्र में एक संदिग्ध को मारा गिराया गया। एक अन्य संदिग्ध को मास्को में गिरफ्तार किया गया। एफएसबी ने कहा कि उसने तलाशी के दौरान हथियार और आतंकी साहित्य बरामद किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश के सबसे विजनरी सीएम डॉ. मोहन यादव?,  1:48 घंटे नॉनस्टॉप सुनने के बाद हर कोई बोल उठा...

पूजा पाठPanchang 19 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 19 December 2025: आज किसी को भूल से भी पैसे उधार देने से बचें इस राशि के जातक

भारतपत्थर को सांस देने वाले शिल्पी थे राम सुतार

भारतनासिक, जलगांव, नंदुरबार, पुणे और अहिल्या नगर क्षेत्रों से अब तक तेंदुओं हमलों में 40 मौत?, मनुष्यों पर हमले के लिए दोषी नहीं हैं तेंदुए

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान से नवाजा?, पीएम मोदी को अब तक दूसरे देशों में 28 से अधिक उच्चतम नागरिक सम्मान, देखिए लिस्ट

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

विश्व1 जनवरी 2026 से लागू, 20 और देशों पर यात्रा प्रतिबंध?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा, देखिए सूची

विश्वIndia-Israel: विदेश मंत्री जयशंकर की इजरायली पीएम नेतन्याहू से मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा

विश्वविदेशी धरती पर पीएम मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान, यह अवार्ड पाने वाले बने विश्व के पहले नेता