लाइव न्यूज़ :

रूस के आपातकालीन मामलों के मंत्री की एक प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान मौत

By भाषा | Updated: September 8, 2021 17:41 IST

Open in App

मास्को, आठ सितंबर (एपी) रूस के आपातकालीन मामलों के मंत्री की एक प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान मौत हो गई। मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

रूसी समाचार एजेंसियों की खबरों में मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान के आधार पर कहा गया, “येवगेनी जिनिचेव (55) की आर्कटिक क्षेत्र को आपात स्थिति से संरक्षित करने के लिये किए जा रहे अंतर एजेंसी अभ्यास के दौरान एक अन्य व्यक्ति की जिंदगी बचाते हुए मौत हो गई।”

मंत्रालय ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि यह घटना कहां हुई या उनकी मौत कैसे हुई।

जिनिचेव 2018 में रूस के आपात स्थिति मंत्रालय के प्रमुख बने थे। साइबेरिया में एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने के बाद उनके पूर्ववर्ती ने पद छोड़ दिया था। उस अग्निकांड में 60 लोगों की मौत हो गई थी।

जिनिचेव ने 2016 में रूस के सबसे पश्चिमी कैलिनिनग्राद क्षेत्र के गवर्नर की भूमिका भी निभाई थी और उनका कार्यकाल दो महीनों का था। इससे पहले लंबे समय तक वह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के व्यक्तिगत सुरक्षा समूह का हिस्सा थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा