यूक्रेन में स्कूल और सांस्कृतिक केंद्र पर रूसी सेना की ओर से भारी गोलीबारी की खबर, कम से कम 21 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: March 17, 2022 21:51 IST2022-03-17T21:51:00+5:302022-03-17T21:51:00+5:30

यूक्रेन के खारकीव के करीब एक छोटे से शहर मेरेफा में एक स्कूल और सांस्कृतिक केंद्र पर रूसी सेना की ओर से गुरुवार को भारी गोलीबारी में 21 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं कई घायल हुए हैं।

Russian shelling on Merefa school and cultural centre leaves 21 dead in Ukrainian | यूक्रेन में स्कूल और सांस्कृतिक केंद्र पर रूसी सेना की ओर से भारी गोलीबारी की खबर, कम से कम 21 लोगों की मौत

यूक्रेन में स्कूल और सांस्कृतिक केंद्र पर भयंकर गोलीबारी (फोटो- फेसबुक)

Highlightsखारकीव शहर से कुछ दूर मेरेफा नाम के शहर में एक स्कूल और सांस्कृतिक केंद्र पर भारी गोलीबारी।घायलों में 10 लोगों की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही हैइससे पहले मारियोपोल शहर में एक थिएटर पर भी रूस की ओर से बमबारी की खबरें आई थी, रूस ने हालांकि इनकार किया था।

कीव: पूर्वी यूक्रेन में एक शहर में रूस की ओर से गुरुवार को जबर्दस्त बमबारी और गोलीबारी में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। रूस की ओर से यूक्रेन में हमले का ये चौथा सप्ताह है। ऐसे में अब तक सैकड़ों लोग अपनी जानल गंवा चुके हैं जबकि हजारों लोग घायल हुए हैं। इस जंग ने यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा शरणार्थी संकट भी पैदा कर दिया है।

स्कूल और सांस्कृतिक केंद्र पर गोलीबारी

न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार खारकीव शहर से कुछ दूर मेरेफा नाम के शहर में एक स्कूल और सांस्कृतिक केंद्र पर ये गोलीबारी हुई। घायलों में 10 लोगों की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि जंग के बीच रूस और युक्रेन के बीच बातचीत का भी सिलसिला जारी है। हालांकि इसमें अभी बहुत ठोस प्रगति नहीं हुई है।

स्थानीय अधिकारियों की ओर से किए गए एक फेसबुक पोस्ट में एक तस्वीर साझा की गई जिसमें कई मंजिलों की एक इमारत दिखाई दे रही थी, जो बीच क्षतिग्रस्त हो गई है और खिड़कियां उड़ गई हैं। वहीं, मलबे के बीच आपातकालीन कर्मचारी हताहतों की तलाश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर खारकीव हाल के दिनों में सुर्खियों में रहा है। मेरेफा से लगभग 30 किमी उत्तर में स्थित खारकीव हाल के हफ्तों में तीव्र रूसी हवाई हमलों का केंद्र रकहा है। यह शहर बेहद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है।

इससे पहले गुरुवार को दिन ये खबरें आई थी कि शहर मारियोपोल में रूस ने एक थिएटर पर बमबारी की, जहां सैकड़ों नागरिकों ने शरण ले रखी थी। दूसरी ओर मॉस्को ने थिएटर पर हमला करने से इनकार किया है। रिपोर्टों में कहा गया है कि यहां बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने वहां शरण ली थी।

Web Title: Russian shelling on Merefa school and cultural centre leaves 21 dead in Ukrainian

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे