लाइव न्यूज़ :

कोविड वैक्सीन बनाने वाले रूसी वैज्ञानिक की हत्या, बेल्ट से गला दबाकर उतारा मौत के घाट- रिपोर्ट

By अंजली चौहान | Updated: March 4, 2023 15:05 IST

बताया जा रहा है कि वैज्ञानिक का शव गुरुवार को उनके अपार्टमेंट से मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस ने उनके शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Open in App

मॉस्को: रूसी कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक वी बनाने में मदद करने वाले रूसी वैज्ञानिक एंड्री बोटिकोव की दर्दनाक मौत हो गई है। मॉस्को स्थित उनके अपने अपार्टमेंट में वह मृत पाए गए।

रूसी मीडिया के अनुसार, ये मामला हत्या का है और वैज्ञानिक की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की गई है। जांच कर रही पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। 

बताया जा रहा है कि वैज्ञानिक का शव गुरुवार को उनके अपार्टमेंट से मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस ने उनके शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो एक संदिग्ध को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 47 वर्षीय वैज्ञानिक बोटिकव गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड मैथमेटिक्स में वरिष्ठ शोधकर्ता थे। 

29 वर्षीय शख्स है आरोपी 

रूसी पुलिस के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई जब वैज्ञानिक अपने अपार्टमेंट में थे। इसी दौरान उनके घर में एक शख्स घुस आया। जब बोटिकोव ने उसका विरोध किया तो शख्स के साथ उनकी झड़प हो गई। गुस्से में आरोपी ने बेल्ट से बोटिकोव का गला घोट दिया और मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया। 

हमलावर को पकड़ने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर उसे दोबारा घटनाक्रम को दोहराने को कहा गया, जिसके बाद उसे दोषी पाकर गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले भी कई केस दर्ज है और वह पहले भी कई बड़े अपराध कर चुका है। 

बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साल 2021 में कोविड वैक्सीन पर किए काम के लिए वायरोलॉजिस्ट को ऑर्डर ऑफ मेरिट फॉर द फादरलैंड अवार्ड से सम्मानित किया था। रिपोर्ट के अनुसार, बोटिकोव उन 18 वैज्ञानिकों में से एक थे, जिन्होंने 2020 में स्पुतनिक वी वैक्सीन को विकसित किया था। 

टॅग्स :रूसहत्यामर्डर मिस्ट्रीSputnik
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा