लाइव न्यूज़ :

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता कोरोना पॉजिटिव, अमेरिका के बाद रूस में तेजी से फैला संक्रमण

By गुणातीत ओझा | Updated: May 13, 2020 07:24 IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। लक्षण दिखने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनकी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Open in App
ठळक मुद्देरूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। लक्षण दिखने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनकी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। लक्षण दिखने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनकी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना वायरस ने अमेरिका के बाद रूस में सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। दुनिया में संक्रमण के बढ़ते मामलों में रूस दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। पेस्कोव 2000 की शुरुआत से पुतिन के साथ जुड़े हुए हैं, वह 2008 से उनके प्रवक्ता हैं। एक दिन पहले ही पुतिन ने दावा किया था कि देश में संक्रमण की रफ्तार कम हो रही है। रूस में मंगलवार तक 2,32,000 कोरोना संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, एक दिन में यहां सबसे ज्यादा 11,600 केस पाए गए। 

दिमित्री पेस्कोव ने खुद बताया, 'हां, मैं बीमार हूं। मेरा इलाज चल रहा है।' पेस्कोव के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि तो हो गई है लेकिन अभी यह नहीं पता चल सका है कि वायरस ने उन्हें किस हद तक बीमार किया है। रूस में बिना लक्षण वाले लोगों को भी घर पर रहने के लिए कहा गया है। इससे पहले प्रधानमंत्री मिखाइल भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। पेस्कोव से पहले प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और सेल्फ-आइसोलेशन में चले गए थे। पेस्कोव को आखिरी बार 30 अप्रैल को पुतिन के साथ देखा गया था। हालांकि, यह साफ नहीं है कि क्या दोनों एक कमरे में भी थे क्योंकि पुतिन कई हफ्तों से अपनी मीटिंग टेलिकॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करते आ रहे हैं। महामारी की शुरुआत से ही पुतिन ने बैठकें कम कर दी थीं और कैबिनेट सदस्यों और अधिकारियों के साथ वीडियो कॉल पर मीटिंग कर रहे थे।

रूस में समाप्त हुआ लॉकडाउन, जारी रहेंगी कुछ पाबंदियां

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देशव्यापी आंशिक आर्थिक बंद (लॉकडाउन) को समाप्त करने की सोमवार को घोषणा की। हालांकि उन्होंने कहा कि कुछ पाबंदियां जारी रहेंगी। पुतिन ने सोमवार को टेलीविजन के माध्यम से राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि मंगलवार से किन औद्योगिक संयंत्रों को पुन: शुरू किया जा सकता है, यह तय करना रूसी संघ के क्षेत्रीय राज्यपालों पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि नौकरियों को संरक्षित करना और अर्थव्यवस्था को चालू रखना आवश्यक है, बशर्ते कि कामगार स्वच्छता मानदंडों का कड़ाई से पालन करें। पुतिन ने मार्च के अंत में आर्थिक बंद का आदेश दिया था। हालांकि प्रमुख औद्योगिक संयंत्रों और कुछ अन्य क्षेत्रों में परिचालन जारी रखने की अनुमति दी गई थी। रूस के अधिकांश लोगों को घर पर रहने का आदेश दिया गया था। उन्हें सिर्फ नजदीकी स्टोर, दवा दुकानों और डॉक्टरों के पास जाने की छूट थी। पुतिन ने संबोधन में कहा कि मॉस्को क्षेत्र अपने सभी औद्योगिक संयंत्रों और निर्माण स्थलों को मंगलवार से काम शुरू करने की अनुमति देगा। उन्होंने कहा कि अन्य क्षेत्र इसका अनुसरण कर सकते हैं। हालांकि अभी गैर-खाद्य स्टोर, हेयरड्रेसर, कार डीलर और सेवा क्षेत्र के अधिकांश अन्य उद्यम बंद रहेंगे। पुतिन ने कहा कि फिर से संक्रमण की नयी लहर से बचने के लिये पाबंदियों को धीरे-धीरे हटाना होगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसरूसव्लादिमीर पुतिनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना