महाराष्ट्र में बाढ़ से लोगों की मौत पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने शोक जताया

By भाषा | Updated: July 28, 2021 23:06 IST2021-07-28T23:06:25+5:302021-07-28T23:06:25+5:30

Russian President Putin condoles the death of people in Maharashtra floods | महाराष्ट्र में बाढ़ से लोगों की मौत पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने शोक जताया

महाराष्ट्र में बाढ़ से लोगों की मौत पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने शोक जताया

मास्को, 28 जुलाई रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने भारतीय समकक्ष रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक संदेश भेजकर महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ में 200 से ज्यादा लोगों की जान जाने पर शोक व्यक्त किया है।

भारी बारिश के कारण तटीय कोंकण और पश्चिमी जिलों समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में भीषण बाढ़ तथा भूस्खलन की घटनाएं हुईं हैं। पिछले हफ्ते हुई बारिश से जुड़ी घटनाओं में बुधवार तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 213 हो गई जबकि सबसे बुरी तरह प्रभावित रायगढ़ जिले में ही अकेले 100 से ज्यादा लोगों की जान गई।

पुतिन ने अपने शोक संदेश में कहा, “भारत के पश्चिमी राज्यों में बाढ़ के परिणामस्वरूप हुई त्रासद घटनाओं में जनहानि पर मेरी संवेदनाएं स्वीकार करें। इस प्राकृतिक आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वालों के दर्द में रूसी शामिल हैं। हम घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Russian President Putin condoles the death of people in Maharashtra floods

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे