लाइव न्यूज़ :

रूस के प्रधानमंत्री ने जापान के दावे वाले प्रशांत द्वीपों का किया दौरा

By भाषा | Updated: July 26, 2021 16:56 IST

Open in App

मास्को, 26 जुलाई (एपी) रूस के प्रधानमंत्री ने सोमवार को जापान द्वारा दावा किए गए प्रशांत द्वीपों का दौरा किया और कहा कि सरकार वहां एक विशेष आर्थिक क्षेत्र स्थापित करने पर विचार कर रही है।

प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन इस सप्ताह रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र और साइबेरिया का दौरा कर रहे हैं, और कुरील द्वीप सोमवार को उनका पहला पड़ाव है।

मिशुस्तीन ने चार सबसे दक्षिणी कुरील द्वीपों में से एक, इटुरुप पर एक अस्पताल और एक मछली संयंत्र का दौरा किया, और संयंत्र श्रमिकों से कहा कि सरकार द्वीपों पर एक विशेष आर्थिक क्षेत्र बनाने पर विचार कर रही है, जिसमें व्यवसाय और निवेश अधिकांश करों और सीमा शुल्कों से मुक्त होंगे।

मिशुस्तीन ने कहा, "रूसी अधिकारी वर्तमान में जिन उपायों पर विचार कर रहे हैं, वे निवेशकों के लिए एक अच्छा साधन हो सकते हैं, जिनमें पश्चिम के लोग और जापान भी शामिल हो सकते हैं, अगर वे रुचि रखते हैं, तो यहां रोजगार पैदा कर सकते हैं।"

उन्होंने कहा कि इससे इन द्वीपों पर आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी।

उन्होंने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ इन उपायों पर चर्चा करेंगे।

शुक्रवार को, पुतिन ने मिशुस्तीन को सुदूर पूर्व की अपनी यात्रा के दौरान कुरील द्वीप समूह पर "विशेष ध्यान देने" के लिए कहा है।

गौरतलब है कि जापान उन द्वीपों पर अपने क्षेत्रीय अधिकारों का दावा करता है जिन्हें वह उत्तरी क्षेत्र कहता है। सोवियत संघ ने उन्हें द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम दिनों में अपने कब्जे में ले लिया था और तब से इनको लेकर विवाद बरकरार है।

समझौते पर बातचीत करने के लिए दशकों से चल रहे राजनयिक प्रयासों का अब तक कोई स्पष्ट परिणाम नहीं निकल सका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?