लाइव न्यूज़ :

रूसी विमानों ने फिर से हमारे वायु क्षेत्र का उल्लंघन किया : एस्टोनिया

By भाषा | Updated: June 16, 2021 21:39 IST

Open in App

हेलसिंकी, 16 जून (एपी) नाटो के सदस्य देश एस्टोनिया ने बुधवार को कहा कि रूस के दो लड़ाकू विमानों ने उसके वायु क्षेत्र का उल्लंघन किया। एस्टोनिया का दावा है कि यह इस साल की चौथी ऐसी घटना है।

एस्टोनिया की सेना ने एक बयान में कहा कि रूस के दो सुखोई एसयू-35 लड़ाकू विमानों ने बाल्टिक क्षेत्र में स्थित देश के हियूमा में बिना अनुमति के मंगलवार सुबह प्रवेश किया और वहां एक मिनट से भी कम समय तक रहे। हियूमा बाल्टिक सागर में स्थित एस्टोनिया के अधिकार क्षेत्र वाला द्वीप है।

सेना ने अपने बयान में कहा कि रूसी विमान का ट्रांसपौंडर (विमान के उड़ान का आंकड़ा एकत्र करने वाला उपकरण) ऑन नहीं था और उन्होंने उड़ान की योजना भी नहीं बतायी थी, नाहीं एस्टोनिया एटीएस के साथ उनका रेडियो पर दोतरफा संपर्क था।

रूसी दूतावास के प्रभारी राजनयिक को एस्टोनिया के विदेश मंत्रालय ने समन किया और उन्हें घटना पर 'नोट' सौंपा।

इसपर प्रतिक्रिया देते हुए, मास्को ने वायु क्षेत्र के उल्लंघन से इंकार किया और कहा कि मंगलवार को बाल्टिक सागर के अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में विमानों ने सामान्य उड़ान भरी।

समाचार एजेंसी इंटरफैक्स के अनुसार, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘उड़ान तय रास्ते पर ही भरा गयी। उड़ान के दौरान विमान अपने रास्ते से नहीं भटके, और प्राप्त आंकड़ों से इसकी पुष्टि हुई है।’’

यूरोपीय संघ के सदस्य एस्टोनिया ने कहा कि पिछले एक साल में रूस के सैन्य और असैन्य विमानों ने कई बार उसके वायु क्षेत्र का उल्लंघन किया है और उसने बार-बार मास्को से इसका विरोध भी जताया है।

गौरतलब है कि सोवियत संघ के विघटन के बाद से ही रूस और एस्टोनिया के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल