रूस का विमान सीरिया में हुआ क्रैश, 32 की मौत

By IANS | Updated: March 6, 2018 22:49 IST2018-03-06T22:45:29+5:302018-03-06T22:49:14+5:30

विमान पश्चिमी सीरिया में ह्मीमिम हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास कर रहा था। मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि इस पर हमला नहीं हुआ है।

Russian plane crashes in Syria, 32 people die | रूस का विमान सीरिया में हुआ क्रैश, 32 की मौत

representational image

मास्को, 6 मार्च: रूस का एक यात्री विमान मंगलवार को सीरिया में हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास करने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार सभी 32 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार विमान पश्चिमी सीरिया में ह्मीमिम हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास कर रहा था। मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि इस पर हमला नहीं हुआ है।

विमान में 26 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि प्राथमिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि दुर्घटना के पीछे यांत्रिक गड़बड़ी हो सकती है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू हो गई है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, 'लगभग 3 बजे रूस का An-26 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खमेइमिम एयरबेस के पास लैंडिंग के समय क्रैश हो गया। प्लेन में सवार सभी 32 लोगों की मौत हो गई।' उन्होंने यह भी बताया कि क्रैश के बाद प्लेन में कोई आग नहीं लगी है, घटना की जांच के लिए एक कमीशन बिठाई गई है।

Web Title: Russian plane crashes in Syria, 32 people die

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Syriaसीरिया