रूस: मॉस्को में बड़ा विमान हादसा, 71 लोग थे सवार
By भारती द्विवेदी | Updated: February 11, 2018 19:21 IST2018-02-11T18:55:19+5:302018-02-11T19:21:48+5:30
जिस समय से प्लेन क्रैश हुआ उस वक्त प्लेन में 71 लोग सवार थे। जिसमें से छह क्रू-मेंबर शामिल हैं।

रूस: मॉस्को में बड़ा विमान हादसा, 71 लोग थे सवार
रूस की राजधानी मॉस्को में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। ये हादसा रशियन एयरलाइंस सारातोव के पैसेंजर प्लेन AN-148 के साथ हुआ है। खबर के अनुसार, जिस समय से प्लेन क्रैश हुआ उस वक्त प्लेन में 71 लोग सवार थे। जिसमें से छह क्रू-मेंबर शामिल हैं। उड़ान भरने के ठीक पांच मिनट बाद ही ये हादसा हुआ है।
Russian passenger plane crashes outside Moscow: AFP
— ANI (@ANI) February 11, 2018
हालांकि प्लेन के क्रैश होने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। रूस के अधिकारियों ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि क्रैश हुए विमान के कुछ पार्ट्स मिले हैं। ये विमान मास्को के दोमोदेदोवो एयरपोर्ट से ओर्स्क के लिए उड़ान भरी थी। माना जा रहा है कि जिस तरह से ये हादसा हुआ है, उसमें किसी की भी बचाने की कम संभावना है।