लाइव न्यूज़ :

रूसी नौसेना ने हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया

By भाषा | Updated: November 29, 2021 20:01 IST

Open in App

मॉस्को, 29 नवंबर (एपी) रूस की नौसेना ने एक संभावित हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। सेना ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि श्वेत सागर में ‘एडमिरल गोर्शकोव फ्रिगेट’ से जिरकोन क्रूज मिसाइल दागी गई जिसने 400 किलोमीटर दूर स्थित अभ्यास लक्ष्य को निशाना बनाया।

यह जिरकोन के परीक्षणों की श्रृंखला में नवीनतम परीक्षण है जो अगले साल सेवा में शामिल होने के लिए तैयार है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि जिरकोन ध्वनि की गति से नौ गुना तेज उड़ान भरने में सक्षम होगी और इसकी मारक क्षमता 1,000 किलोमीटर तक की होगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि इसकी तैनाती से रूस की सेना की क्षमता में काफी इजाफा होगा।

जिरकोन का उद्देश्य रूसी क्रूज, फ्रिगेट और पनडुब्बियों की ताकत बढ़ाना है। रूस में अनेक हाइपरसोनिक मिसाइलों का विकास किया जा रहा है और यह उनमें से एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा