लाइव न्यूज़ :

रूसी महिला मंत्री के भाषण के समय उसकी छाती को निहारता रहा सांसद, बाद में कहा- सीने पर ध्यान होने के कारण भाषण नहीं सुन पाए

By अनुराग आनंद | Updated: December 26, 2020 15:19 IST

रूसी महिला मंत्री इरीना वईसोकिख जब ऑनलाइन संसद सत्र में भाषण दे रही थी, तो इस दौरान एक 54 वर्षीय सांसद उनकी छाती निहार रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देसांसद ने यह भी कहा कि पूरा ध्यान महिला मंत्री के चेहरे व उनकी छाती पर होने की वजह से वह ध्यान से भाषण नहीं सुन पाए थे। इसके साथ ही कम्युनिस्ट सांसद ने स्पीकर से कहा कि संसद सत्र में महिला सदस्यों के लिए खास तरह का ड्रेस कोड होनी चाहिए, जिससे दूसरे सांसदों का ध्यान नहीं भटके।

नई दिल्ली:रूसी सांसद प्योत्र अम्मोसोव ने सांसद के एक ऑनलाइन सत्र में उद्यमिता मंत्री इरीना वईसोकिख का सीना निहारने की बात स्वीकारी है। उन्होंने माना है कि जब मंत्री भाषण दे रही थी, तो उस समय उनका पूरा ध्यान मंत्री की छाती पर थी। 

डेली मेल खबर के मुताबिक, रूसी सांसद प्योत्र अम्मोसोव ने कहा कि जाहिर तौर पर यह एक अच्छी बात नहीं है। इसके साथ ही सांसद ने कहा कि हां, एक आदमी होने के नाते मैं मानता हूं कि यह एक खूबसूरत बात है। 

चेहरे व उनकी छाती पर ध्यान होने की वजह से भाषण नहीं सुन पाए: सांसद

यही नहीं सांसद ने यह भी कहा कि पूरा ध्यान महिला मंत्री के चेहरे व उनकी छाती पर होने की वजह से वह ध्यान से भाषण नहीं सुन पाए थे। बता दें कि रूस में कम्युनिस्ट सांसद प्योत्र अम्मोसोव द्वारा ऑनलाइन संसदीय सत्र के दौरान एक महिला मंत्री की 'सुंदर' छाती पर हाथ फेरने की बात कबूल करने के बाद मामला बढ़ गया।

सांसद ने यह भी कहा कि ऑनलाइन सत्र से पहले हल्का अल्कोहल पेय लेने की वजह से और उनके सीने पर ध्यान होने की वजह से वह अच्छी तरह से भाषण नहीं सुन पाए।

54 वर्षीय राजनेता प्योत्र अम्मोसोव ने मंत्री से ये कहा-

इस मामले में 54 वर्षीय राजनेता प्योत्र अम्मोसोव ने 34 वर्षीय उद्यमिता मंत्री इरिना वेसोइख को बताया कि एक स्वस्थ आदमी होने के नाते उन्होंने महिला मंत्री के शरीर के एक खास अंग पर कुछ समय के लिए अपनी आंखें स्थिर कर ली थीं।

उन्होंने साथ ही स्पीकर से कहा कि सांसद में बहस के दौरान इरीना वईसोकिख समेत सभी महिला सदस्यों के लिए खास तरह का ड्रेस कोड होना चाहिए, जिससे किसी पुरुष संसद का ध्यान नहीं भटके।

रूसी महिला मंत्री ने भी सांसद को दिया ये जवाब-

इसके बाद सांसद की बात पर महिला मंत्री ने कहा कि मैं निश्चित तौर पर यहां अपने चेहरे व रूप को लेकर आपसे चर्चा करने के लिए नहीं आई हूं। इसके बाद स्पीकर ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि आपको उनके बयान पर कमेंट करने की जरूरत नहीं है। आप अपना रिपोर्ट पेश करें। 

इस तरह मंत्री को सांसद के कमेंट पर जवाब देने के लिए समय नहीं दिया गया। लेकिन, मंत्री के साथी सदस्यों ने 54 वर्षीय सांसद प्योत्र अम्मोसोव के बयान पर खेद जताते हुए उनपर कार्रवाई की मांग की। मंत्री की पार्टी के सांसदों ने उनके ड्रेस कोड वाली बात पर कहा कि यह महिलाओं के साथ एक तरह का हैरेसमेंट है।

टॅग्स :रूससंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना