लाइव न्यूज़ :

रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेनी शहर ओडेसा का प्रचीन गिरिजाघर तबाह, एक व्यक्ति की मौत, 22 घायल

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 24, 2023 14:40 IST

रूसी मिसाइल हमले में शहर के ऐतिहासिक गिरजाघर ‘ट्रांसफिगरेशन कैथेड्रल’ को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा है। ओडेसा के गवर्नर ओलेह किपर ने स्थानीय मीडिया को बताया कि शहर में 25 ऐतिहासिक स्थलों को निशाना बनाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देरूस-यूक्रेन जंग अब दिन पर दिन ज्यादा खतरनाक होती जा रही हैरूस ने यूक्रेन के शहर ओडेसा पर मिसाइल हमले किए शहर के ऐतिहासिक गिरजाघर ‘ट्रांसफिगरेशन कैथेड्रल’ को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा

नई दिल्ली: पिछले डेढ़ साल से जारी रूस-यूक्रेन जंग अब दिन पर दिन ज्यादा खतरनाक होती जा रही है। रविवार, 23 जुलाई को रूस ने काला सागर तट पर स्थित यूक्रेन के शहर ओडेसा पर मिसाइल हमले किए जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 22 घायल हो गए। घायलों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। 

रूसी मिसाइल हमले में शहर के ऐतिहासिक गिरजाघर ‘ट्रांसफिगरेशन कैथेड्रल’ को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा है। ओडेसा के गवर्नर ओलेह किपर  ने स्थानीय मीडिया को बताया कि शहर में 25 ऐतिहासिक स्थलों को निशाना बनाया गया। किपर ने बताया कि हमलों से छह आवासीय इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हमलों के बाद कार्यकर्ताओं ने गिरजाघर से मलबे हटाने के लिए तत्काल कार्य शुरू कर दिया।

बता दें कि रूस के विरोध के बावजूद ओडेसा के ऐतिहासिक केंद्र को इस साल की शुरुआत में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल नामित किया गया था। हाल ही में रूस ने यूक्रेन के साथ पिछले साल किए गए अनाज समझौते को नष्ट कर दिया था और इसके बाद से यूक्रेन का प्रमुख बंदरगाह ओडेशा और शहर रूसी मिसाइलों के निशाने पर है। ओडेसा अनाज निर्यात का प्रमुख केंद्र है और रूस ओडेसा पर लगातार हमले कर रहा है।

यूक्रेन की वायुसेना ने मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर कहा कि रूस ने ओडेसा क्षेत्र में 19 मिसाइल दागीं, जिसमें पांच ओनिक्स मिसाइल और चार कलिब्र क्रूज मिसाइल शामिल थीं। वायुसेना ने कहा कि यूक्रेन की प्रतिरक्षा प्रणाली ने नौ मिसाइल नष्ट कर दिये। ‘ट्रांसफिगरेशन कैथेड्रल’ पर किए गए रूसी मिसाइल हमले में गिरजाघर का आधा हिस्सा अब छतविहीन हो चुका है।

हालांकि रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि यूक्रेन की विमान-रोधी निर्देशित मिसाइल के गिरने से गिरजाघर को नुकसान हुआ। एक बयान में रूसी रक्षा मंत्रालय ने इससे इनकार किया कि उसने ‘ट्रांसफिगरेशन कैथेड्रल’ को निशाना बनाया। 

रूस को क्रीमिया प्रायद्वीप से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण पुल केर्च पर हमले के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का संकल्प लिया था। इसके बाद रूसी हमलों में तेजी आई है।  यूक्रेन के कृषि मंत्रालय के अनुसार, इस सप्ताह की शुरुआत में रूसी सुरक्षाबलों के हमलों ने ओडेसा और पास के चोर्नोमोर्स्क में निर्यात सुविधाओं के महत्वपूर्ण हिस्सों को नष्ट कर दिया तथा 60,000 टन अनाज बर्बाद हो गया।

दूसरी तरफ यूक्रेन अपने खोए क्षेत्रों को वापस लेने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और उसकी तरफ से भी रूस पर ड्रोन हमलों में तेजी आई है। हाल ही में मॉस्को में कई ड्रोन हमले एक साथ हुए। रूसी रक्षा बलों का दावा है कि सबको मार गिराया गया और शहर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादमिसाइलरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद