रूसी मंत्री सर्गेई चेरेमिन ने भारतीय कंपनियों को दिया न्योता, कहा- "निवेश करने का ये सही समय"
By आकाश चौरसिया | Updated: January 17, 2024 16:00 IST2024-01-17T15:53:45+5:302024-01-17T16:00:03+5:30
रूसी मंत्री सर्गेई चेरेमिन ने भारतीय कंपनियों को न्योता देते हुए कहा कि यह उनके लिए एक अच्छा समय है। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा कि सर्गेई चेरेमिन द्विपक्षीय व्यापार इस समय दोनों देशों के बीच बढ़ रहा है। इस क्रम में भारतीय तकनीकी कंपनी भी अपना निवेश रूस में कर सकती है। चेरेमिन ने इस दौरान 31वां मॉस्को पवेलियन कंर्वेजेंस लॉन्च किया है।

फोटो क्रेडिट- (एएनआई)
नई दिल्ली: रूसी मंत्री सर्गेई चेरेमिन ने भारतीय कंपनियों को न्योता देते हुए कहा कि यह उनके लिए एक अच्छा समय है। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा कि सर्गेई चेरेमिन द्विपक्षीय व्यापार इस समय दोनों देशों के बीच बढ़ रहा है। इस क्रम में भारतीय तकनीकी कंपनी भी अपना निवेश रूस में कर सकती है। चेरेमिन ने इस दौरान 31वां मॉस्को पवेलियन कंर्वजंस लॉन्च किया है।
उन्होंने इस दौरान आगे कहा, यह पहला मौका है कि जब इस तरह के इवेंट में रूस भाग ले रहा है। मॉस्को बहुत अद्भुत शहर है। इसके साथ ही शहर के अच्छा कार्यों के लिए यूएस ने भी अवॉर्ड से नवाजा है। साथ ही उन्होंने बताया कि मॉस्को में पूरी तरह से डिजलीकरण को अपना लिया है। हमनें शिक्षा और स्वास्थ्य विभा में भी अच्छा काम किया है।
उन्होंने भारत के सॉफ्टवेयर को भी सराहा, साथ ही कहा कि आईटी और साइबर सुरक्षा क्षेत्र बहुत मजबूती से आगे बढ़ रहा है। इसके जरिए मॉस्को और नई दिल्ली को नया मुकाम छुने में कामयाबी मिलेगी। उन्होंने ये भी याद दिलाया कि दोनों ही देश की मित्रता के 75 वर्ष भी पूरे हो चुके है। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियां इसलिए ही नहीं आ सकती है बल्कि मॉस्को पश्चिम देश कंपनी भा यहां पर उपस्थित है। इसके साथ ही दोनों ही देशों में बहुत सी चीजे सामान है, जिसका दोनों ही फायदा ले सकते हैं।
"Great time for Indian companies to invest in Russia": Moscow Minister Sergey Cheremin
— ANI Digital (@ani_digital) January 17, 2024
Read @ANI Story | https://t.co/pd6o0jUXdF#IndiaRussiaties#SergeyCheremin#Moscowpic.twitter.com/El5P6LENWr