लाइव न्यूज़ :

अगले चार हफ्तों में शुरू होने वाला है वर्ल्ड वार! रूस के सैन्य विशेषज्ञ ने दी चेतावनी, जानिए क्यों

By विनीत कुमार | Updated: April 6, 2021 11:56 IST

रूस की सेना के भारी संख्या में यूक्रेन और क्रीमिया क्षेत्र में मूवमेंट से एक बार फिर तनाव गहरा गया है। अमेरिका ने कहा है कि वह स्थिति को देख रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देरूस के सैन्य विश्‍लेषक पेवेल फेलगेनहॉयेर ने विश्व युद्ध की आशंक जताई हैरूस की सेना के बड़ी संख्या में यूक्रेन और क्रीमिया के करीब के क्षेत्रों में मूवमेंट से यूरोपीय देश भी नाराज

रूस के एक स्वतंत्र सैन्य विश्‍लेषक पेवेल फेलगेनहॉयेर ने आगाह किया है कि अगले चार हफ्तों में दुनिया का सामना एक यूरोपीय या विश्व युद्ध तक से हो सकता है। पेवेल ने ये अंदेशा रूस की सेना की भारी मूवमेंट का विश्लेषण कर जताया है। 

रूसी सेना का ये मूवमेंट पूर्वी यूक्रेन और क्रीमिया के करीब के क्षेत्रों में हो रहा है। ये ऐसी जगहें हैं जहां रूसी सत्ता के खिलाफ आवाज उठती रही है। रूस की ओर से भारी तादाद में इन क्षेत्रों के करीब सैन्य जमावट के बाद युद्ध की आशंका जताई जा रही है।

रूस के इस सैन्य मूवमेंट पर पश्चिम देशों ने भी आपत्ति जताई है जिससे भविष्य में विवाद और बढ़ने की आशंका है। कुछ फुटेज भी सामने आए हैं जिसमें रूसी सेना बड़ी संख्या में वोरोनेज, रोस्तोव और क्रासोंदार क्षेत्र की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है।

कुछ वीडियो फुटेज में दर्जनों सैन्य हेलीकॉप्टर दिखाई दे रहे है। साथ ही कई टैंक और अन्य सैन्य साजो-सामान ट्रेन की मदद से उन क्षेत्रों में ले जाया जा रहा है।

हालात को देखते हुए पेवेल फेलगेनहॉयेर ने रोसबाल्ट न्यूज आउटलेट से बात करते हुए कहा, 'अभी जो स्थिति है उससे अगर वर्ल्ड वार नहीं भी हुआ तो पूरे यूरोपीय क्षेत्र में युद्ध फैल सकता है। लेकिन अभी देखना होगा। पश्चिम की बात करें तो वे अभी नहीं जानते कि क्या किया जाए।'

पेवेल ने आगे कहा, 'सच ये है कि वहां काफी कुछ हो रहा है। तनाव और डर तेजी से बढ़ रहा है। मीडिया में इस पर बहुत ज्यादा चर्चा नहीं हो रही है लेकिन हमें बहुत बुरे संकेत मिल रहे हैं।'

इस बीच अमेरिका ने अपना समर्थन यूक्रेन को जारी रखने का फैसला किया है। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने गुरुवार को खुलासा किया उन्हें रूस में हो रहे मिलिट्री मूवमेंट के बारे में पता है। वहीं, दूसरी ओर रूस ने साफ कर दिया है कि अगर NATO की सेना यूक्रेन भेजी जाती है तो वो कड़ाई से इसका विरोध करेगा।

टॅग्स :रूसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!