लाइव न्यूज़ :

रूस के नेता नवलनी ने 24वें दिन हड़ताल खत्म की

By भाषा | Updated: April 23, 2021 20:41 IST

Open in App

मॉस्को, 23 अप्रैल (एपी) जेल में बंद विपक्ष के नेता एलेक्सी नवलनी ने कहा है कि चिकित्सा सुविधा मिलने के बाद वह अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर रहे हैं। उनके चिकित्सकों ने भी उन्हें चेतावनी दी कि भूख हड़ताल जारी रखने से उनके जीवन को खतरा है।

भूख हड़ताल के 24वें दिन नवलनी ने इंस्टाग्राम पर साझा की अपनी पोस्ट में कहा कि वह अपने हाथ और पैर में संवेदना समाप्त होने के उपचार के लिए अपने चिकित्सक के दौरे की मांग जारी रखेंगे। नेता ने जब भूख हड़ताल की शुरुआत की थी तो यह उनकी मुख्य मांग थी।

लेकिन उन्होंने कहा कि जेल के बाहर के चिकित्सकों की जांच के बाद वह भूख हड़ताल समाप्त कर रहे हैं।

नवलनी ने संदेश में कहा, ‘‘देश एवं दुनिया भर के अच्छे लोगों के समर्थन के लिए धन्यवाद। हमने काफी प्रगति की है। दो महीने पहले चिकित्सीय सहयोग के मेरे आग्रह का मजाक बनाया गया। मेरा इलाज नहीं किया गया...आप सभी को धन्यवाद, मेरी दो बार चिकित्सकों की टीम ने जांच की है।’’

नवलनी ने कहा कि वह शुक्रवार को ‘‘भूख हड़ताल तोड़ेंगे।’’

44 वर्षीय नेता को इस वर्ष गिरफ्तार किया गया था और वह ढाई वर्ष कैद की सजा भुगत रहे हैं। उन्होंने अपने पैरों में संवेदनहीनता और पीठ में तेज दर्द के बाद इलाज कराने की मांग की थी जिससे जेल के अधिकारियों ने इंकार कर दिया। इसके बाद 31 मार्च से वह भूख हड़ताल पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल