युद्ध के तीसरे दिन रूसी सेना ने यूक्रेन के मेलिटोपोल सिटी पर किया कब्जा, रूस ने किया दावा

By अनिल शर्मा | Updated: February 26, 2022 13:59 IST2022-02-26T13:45:21+5:302022-02-26T13:59:35+5:30

रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उनके सशस्त्र बलों ने यूक्रेन के शहर मेलिटोपोल पर पूरी तरह नियंत्रण हासिल कर लिया है।

russian forces take control Of ukraine melitopol city and Kyiv hydroelectric power plant | युद्ध के तीसरे दिन रूसी सेना ने यूक्रेन के मेलिटोपोल सिटी पर किया कब्जा, रूस ने किया दावा

युद्ध के तीसरे दिन रूसी सेना ने यूक्रेन के मेलिटोपोल सिटी पर किया कब्जा, रूस ने किया दावा

Highlightsरूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि यूक्रेन के शहर मेलिटोपोल पर पूरी तरह नियंत्रण हासिल कर लिया गया है रूस ने यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर रातभर हवाई और शिप-बेस्ड क्रूज़ मिसाइलों से हमले किएः मंत्रालय

कीवः यूक्रेन के राष्ट्रपति के एक सलाहकार का कहना है कि राजधानी और देश के दक्षिण में लड़ाई चल रही है और यूक्रेनी सेना सफलतापूर्वक रूसी हमलों का सामना कर रही है। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोदोलिक ने शनिवार को कहा कि रूसी सेना के छोटे समूहों ने कीव में घुसपैठ करने की कोशिश की और यूक्रेनी सैनिकों के साथ उनकी मुठभेड़ हुई। उन्होंने कहा कि रूस कीव पर कब्जा करना चाहता है और देश के नेतृत्व को नष्ट करना चाहता है लेकिन रूसी सेना कोई बढ़त हासिल करने में विफल रही है और कीव में स्थिति यूक्रेनी सेना के नियंत्रण में है।

इस बीच रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उनके सशस्त्र बलों ने यूक्रेन के शहर मेलिटोपोल पर पूरी तरह नियंत्रण हासिल कर लिया है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि रूस ने यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर रातभर हवाई और शिप-बेस्ड क्रूज़ मिसाइलों से हमले किए। रूस ने सैकड़ों सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है।

 उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि रूसी सैनिक नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यूक्रेनी विशेष सेवाओं और राष्ट्रवादियों द्वारा उकसावे को बाहर करने के लिए सभी उपाय कर रहे हैं। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी सेना ने कीव हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट पर भी कब्जा कर लिया है।

Web Title: russian forces take control Of ukraine melitopol city and Kyiv hydroelectric power plant

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे