लाइव न्यूज़ :

रूसी फिल्म निर्माता शूटिंग के बाद अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर आए

By भाषा | Updated: October 17, 2021 18:19 IST

Open in App

मॉस्को, 17 अक्टूबर (एपी) एक अंतरिक्ष यात्री और रूस के दो फिल्म निर्माताओं को लेकर एक सोयूज अंतरिक्ष यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से रवाना होने के साढ़े तीन घंटे बाद पृथ्वी पर पहुंच गया।

यह कैप्सूल पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने के बाद रविवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार चार बजकर 35 मिनट पर कजाखस्तान में उतरा। अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले तीनों लोग लाल और सफेद धारियों वाले पैराशूट की मदद से उतरे। पैराशूट से बाहर निकलने के बाद तीनों को चिकित्सा जांच के लिए ले जाया जाएगा। वे तीनों स्वस्थ और खुश नजर आए।

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रॉकेट रविवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार एक बजकर 15 मिनट पर रवाना हुआ। इस रॉकेट में ओलेग नोवित्स्की, यूलिया पेरेसिल्ड और क्लिम शिपेंको सवार थे।

अभिनेत्री पेरेसिल्ड और फिल्म निर्देशक शिपेंको ‘‘चैलेंज’’ नाम की फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग के लिए पांच अक्टूबर को अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे थे और 12 दिन तक वहां रहे। इस फिल्म में सर्जन का किरदार निभा रही पेरेसिल्ड को एक क्रू सदस्य को बचाने के लिए अंतरिक्ष केंद्र जाना पड़ता है जिसे अंतरिक्ष की कक्षा में ही तत्काल ऑपरेशन की आवश्यकता होती है।

अंतरिक्ष स्टेशन में छह महीने से अधिक का समय बिताने वाले नोवित्स्की ने फिल्म में बीमार अंतरिक्ष यात्री का किरदार निभाया है।

पेरेसिल्ड ने सरकारी टीवी से कहा, ‘‘मैं आज कुछ दुखी महसूस कर रही हूं। ऐसा लगा था कि 12 दिन बहुत होंगे लेकिन सारा काम ख्त्म हो जाने के बाद मैं आना नहीं चाहती थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना