लाइव न्यूज़ :

रूस के राजनयिकों ने उत्तर कोरिया की सीमा पर हाथ से ट्रॉली खींची

By भाषा | Updated: February 26, 2021 20:35 IST

Open in App

मॉस्को, 26 फरवरी (एपी) रूस के राजनयिकों का एक समूह और उनका परिवार बृहस्पतिवार को उत्तर कोरिया से, हाथ से खींची जाने वाली रेल ट्रॉली से रूस वापस लौटा। कोरोना वायरस महामारी के कारण दोनों देशों के बीच यातायात स्थगित है। यह जानकारी रूस के विदेश मंत्रालय ने फेसबुक पोस्ट में दी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘चूंकि सीमाएं एक वर्ष से भी ज्यादा समय से बंद हैं और यात्री परिवहन स्थगित हैं इसलिए उत्तर कोरिया में रूसी दूतावास के कर्मचारी एवं परिवार के सदस्य अपने घर लौटने के लिए लंबी एवं कठिन यात्रा पर निकले।’’

आठ लोगों के समूह ने 32 घंटे तक रेलगाड़ी से यात्रा की और फिर दो घंटे बस से। इसके बाद वे एक रेल ट्रॉली पर सवार हुए और रूस की सीमा में करीब एक किलोमीटर तक खुद ट्रॉली खींची।

मंत्रालय ने कई फोटो पोस्ट किए जिसमें दूतावास के कर्मचारी, उनके बच्चे और सूटकेस एक ट्रॉली पर नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि दो लोग एक रेलवे पुल के पास ट्रॉली को धक्का दे रहे हैं।

रूस की ‘इंटरफैक्स’ संवाद समिति ने शुक्रवार की सुबह खबर दी कि समूह बाद में व्लादिवोस्टोक शहर से मॉस्को विमान से पहुंचा।

उत्तर कोरिया ने कोरोना वायरस से मुक्त होने का दावा किया है और इसने दूसरे देशों के साथ लगती सीमाओं को सील कर दिया और यातायात रोक दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना