अंतरिक्ष में पहली फिल्म बनाने के लिए रवाना हुआ रूसी क्रू

By भाषा | Updated: October 5, 2021 16:31 IST2021-10-05T16:31:27+5:302021-10-05T16:31:27+5:30

Russian crew sets off to make first film in space | अंतरिक्ष में पहली फिल्म बनाने के लिए रवाना हुआ रूसी क्रू

अंतरिक्ष में पहली फिल्म बनाने के लिए रवाना हुआ रूसी क्रू

मास्को, पांच अक्टूबर (एपी) अंतरिक्ष में दुनिया की पहली फिल्म की शूटिंग करने के लिए रूसी अभिनेता और निर्देशक अंतरिक्ष के अपने सफर पर रवाना हुए हैं।

अभिनेता युलिया पेरेसील्द और निर्देशक क्लिम शिपेन्को मंगलवार को रूसी सोयुज अंतरिक्ष यान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना हुए। उनके साथ तीन अंतरिक्ष यात्राएं पूरी कर चुके अनुभवी यात्री एंतन शकाप्लेरोव भी गए हैं। उनका यान तय कार्यक्रम के अनुसार कजाख्स्तान के बैकोनूर स्थित रूसी अंतरिक्षयान प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना हुआ।

अभिनेता और निर्देश एक नयी फिल्म ‘चैलेंज’ का एक हिस्सा वहां फिल्माएंगे। फिल्म में डॉक्टर की भूमिका निभा रहे पेरेसील्द दिल की बीमारी से जूझ रहे क्रू के एक सदस्य को बचाने के लिए अंतरिक्ष स्टेशन जाते हैं।

ये लोग 12 दिन तक अंतरिक्ष स्टेशन पर रहने के बाद दूसरे अंतरिक्ष यात्री के साथ वापस लौटेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Russian crew sets off to make first film in space

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे