लाइव न्यूज़ :

अंतरिक्ष में पहली फिल्म बनाने के लिए रवाना हुआ रूसी दल

By भाषा | Updated: October 5, 2021 18:02 IST

Open in App

मास्को, पांच अक्टूबर (एपी) अंतरिक्ष में दुनिया की पहली फिल्म की शूटिंग करने के लिए रूसी अभिनेत्री और निर्देशक मंगलवार को अंतरिक्ष के अपने सफर पर रवाना हो गए ।

अभिनेत्री यूलिया पेरेसील्द और निर्देशक क्लिम शिपेन्को मंगलवार को रूसी सोयुज अंतरिक्ष यान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना हुए। उनके साथ तीन अंतरिक्ष यात्राएं पूरी कर चुके अनुभवी यात्री एंतन शकाप्लेरोव भी गए हैं। उनका यान सोयुज एमएस-19 तय कार्यक्रम के अनुसार कजाखस्तान के बैकोनूर स्थित रूसी अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण केन्द्र से दोपहर एक बज कर 55 मिनट पर रवाना हुआ।

अंतरिक्ष अधिकारियों ने बताया कि यान पर सवार सभी सदस्य ठीक महसूस कर रहे थे और यान की सभी प्रणालियां सामान्य रूप से काम कर रही थीं।

अभिनेत्री यूलिया और निर्देशक शिपेन्को एक नयी फिल्म ‘चैलेंज’ का एक हिस्सा वहां फिल्माएंगे। फिल्म में, डॉक्टर की भूमिका निभा रही यूलिया दिल की बीमारी से जूझ रहे क्रू के एक सदस्य अर्थात अंतरिक्ष यात्री को बचाने के लिए अंतरिक्ष स्टेशन जाती हैं।

ये लोग 12 दिन तक अंतरिक्ष स्टेशन पर रहने के बाद दूसरे अंतरिक्ष यात्री के साथ वापस लौटेंगे।

उड़ान भरने से पहले सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में अभिनेत्री यूलिया पेरेसील्द ने यह स्वीकार किया कि प्रशिक्षण के दौरान कड़ा अनुशासन और बेहद कठिन प्रशिक्षण से तालमेल बनाना मुश्किल था।

अभिनेत्री ने कहा, ‘‘यह मानसिक, शारीरिक और सभी रूपों में मुश्किल था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मुझे लगता है कि एक बार हम लक्ष्य प्राप्त कर लें, तो सब कुछ इतना मुश्किल नहीं लगेगा और हमें यह सब सिर्फ एक मुस्कुराहट के साथ याद रहेगा।’’

व्यावसायिक रूप से सफल कई फिल्में बना चुके शिपेन्को (38) ने भी महज चार महीने में अंतरिक्ष यान में उड़ान भरने के उनके प्रशिक्षण को बहुत कठिन बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सच है कि पहले प्रयास में हम बहुत कुछ नहीं कर सकते, और कई बार तीसरे प्रयास में भी, लेकिन यह सामान्य बात है।’’

रूस के सरकारी अंतरिक्ष कॉरपोरेशन रोसकॉसमोस के प्रमुख दमित्रि रोगोजिन इस परियोजना को मूर्त रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में रूसी मीडिया की आलोचनाओं को खारिज करते हुए इसे अंतरिक्ष के क्षेत्र में देश के लिए गौरव की बात कहा।

कुछ लोगों ने टिप्पणी की है कि फिल्म परियोजना से अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद सदस्यों को दिक्कत होगी और अंतरिक्ष स्टेशन के रूसी हिस्से में शूटिंग मुश्किल भी हो सकती है क्योंकि अमेरिकी हिस्से के मुकाबले यह छोटा है। जुलाई में नया रूसी मॉड्यूल ‘नौका’ स्टेशन में जोड़ा गया है लेकिन वह अभी तक पूरी तरह से स्टेशन के साथ नहीं जुड़ा है।

अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने के बाद तीनों नये यात्री वहां पहले से मौजूद यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के थॉमस पेस्केट, नासा के अंतरिक्ष यात्रियों मार्क वांडे हेई, शान किमबरॉ और मेगन मैकऑर्थर, रोसकॉसमॉस के ओलेग नोवित्स्की और पोत्र दुब्रोव और जापान एरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के अकी होशिदे से मिलेंगे।

रोसकॉसमॉस के ओलेग नोवित्स्की ‘चैलेंज’ में बीमार अंतरिक्ष यात्री की भूमिका निभाएंगे और वह 17 अक्टूबर को पृथ्वी पर लौट रहे सोयुज के कैप्टन भी होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें