लाइव न्यूज़ :

रूसी अदालत ने मानहानि मामले में पत्रकार को एक ब्लॉगर को मुआवजे का भुगतान करने का आदेश दिया

By भाषा | Updated: October 6, 2021 21:43 IST

Open in App

मॉस्को, छह अक्टूबर (एपी) रूस की एक अदालत ने एक खोजी पत्रकार को एक डच ब्लॉगर को मुआवजे के रूप में 1,56,000 रूबल (2,155 अमेरिकी डॉलर) का भुगतान करने का आदेश दिया है।

पत्रकार ने ब्लॉगर पर आरोप लगाया था कि उसके रूस की सैन्य खुफिया एजेंसी से संबंध हैं।

अदालत ने रोमन डोब्रोखोतोव को उस ट्वीट का खंडन करने का भी आदेश दिया जिसमें उन्होंने यह दावा किया था। बुधवार को यह फैसला तब आया जब अधिकारी अवैध रूप से यूक्रेन में सीमा पार करने के आरोप में डोब्रोखोतोव को हिरासत में लेने की मांग कर रहे हैं।

डोब्रोखोतोव लातविया की समाचार साइट ‘द इनसाइडर’ के प्रधान संपादक हैं।

डच ब्लॉगर मैक्स वैन डेर वेरफ ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था, जब डोब्रोखोतोव ने दावा किया था कि वह रूस समर्थित विद्रोहियों द्वारा नियंत्रित पूर्वी यूक्रेन के एक हिस्से पर मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान एमएच 17 को 2014 में गोलीबारी कर गिराने के बारे में वैकल्पिक विमर्श फैलाने के लिए रूसी सैन्य खुफिया के साथ सहयोग कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय जांचकर्ताओं का कहना है कि रूस ने विमान भेदी मिसाइल लांचर मुहैया कराया जिसने विमान को मार गिराया, जिसमें सवार सभी 298 लोग मारे गए। रूस ने इसमें अपनी संलिप्तता से इनकार किया था और कई अन्य स्पष्टीकरण दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला