लाइव न्यूज़ :

रूस की अदालत ने नवलनी के भ्रष्टाचार रोधी फाउंडेशन पर प्रतिबंध लगाए

By भाषा | Updated: April 27, 2021 20:50 IST

Open in App

मॉस्को, 27 अप्रैल (एपी) रूस की एक अदालत ने जेल में बंद विपक्षी नेता एलेक्सेई नवलनी द्वारा स्थापित एक फांउडेशन की गतिविधियों पर मंगलवार को प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया।

अदालत ने हालांकि इस बारे में फैसला निलंबित रखा कि ‘नवलनी फाउंडेशन फॉर फाइटिंग करप्शन’ गैरकानूनी अथवा चरमपंथी समूह है या नहीं।

मॉस्को सिटी कोर्ट का फैसला ऐसे समय आया है जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमाीर पुतिन के कटु आलोचक नवलनी, उनके सहयोगियों और उनके राजनीतिक ढांचे के खिलाफ व्यापक कार्रवाई जारी है।

अभियोजन कार्यालय ने अदालत से नवलनी के फाउंडेशन और क्षेत्रीय कार्यालयों के नेटवर्क को चरमपंथी समूह घोषित करने और सदस्यों को लंबे समय तक जेल में रखने का आग्रह किया है।

यदि अदालत इस आग्रह को मान लेती है तो यह नवलनी और उनके समर्थकों के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।

नवलनी जनवरी से जेल में बंद हैं। उनके अनेक समर्थकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला