लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में रूसी नागरिक ने घूसखोरी, वीजा धोखाधड़ी के आरोप स्वीकार किए

By भाषा | Updated: March 21, 2021 08:44 IST

Open in App

नॉर्थ कैरोलाइना, 21 मार्च (एपी) अमेरिका के नॉर्थ कैरोलाइना राज्य में रह रहे एक रूसी नागरिक ने घूस और वीजा धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों को स्वीकार कर लिया है।

अधिकारियों ने उस पर रूसी सैन्य ठेकेदार के लिए काम करने के दौरान 15 करोड़ डॉलर की रिश्वत के लेनदेन में शामिल होने का आरोप लगाया था।

लियोनिड टिफ (59) ने शुक्रवार को घूसखोरी, वीजा धोखाधड़ी और टैक्स रिटर्न में झूठे बयान देने का आरोप स्वीकार कर लिया। उसकी पूर्व पत्नी तातियाना (43) ने आव्रजन के एक मामले में झूठा बयान देने का दोष स्वीकार कर लिया।

दोनों करीब 60 लाख डॉलर का जुर्माना देने पर राजी हो गए।

टिफ ने होमलैंड सुरक्षा विभाग के एक कर्मचारी को 10,000 डॉलर की रिश्वत देने की बात कबूल की।

उसने 2018 में उसे एक शख्स का प्रत्यर्पण कराने के एवज में रिश्वत दी थी क्योंकि उसे शक था कि उस व्यक्ति का ततानिया के साथ प्रेम संबंध चल रहा है।

उसने 2018 में एक वीजा अर्जी में झूठा दावा करने और 2012 के टैक्स रिटर्न में विदेश से मिले वित्तीय लाभ के बारे में गलत जानकारी देने की बात भी स्वीकार की।

अभियोजकों ने यह भी बताया कि टिफ ने रूसी सेना के लिए काम करते हुए रिश्वत लेने के लिए अपने पद का भी दुरुपयोग किया।

अभियोजक टिफ के लिए पांच साल की जेल की सजा मांगने पर राजी हो गए। टिफ को जेल की सजा पूरी होने के बाद प्रत्यर्पण का सामना भी करना पड़ सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब