लाइव न्यूज़ :

रूसी अरबपति ने पुतिन पर लिखी किताब मामले में ब्रिटिश पत्रकार पर मुकदमा किया

By भाषा | Updated: July 28, 2021 20:09 IST

Open in App

लंदन,28 जुलाई (एपी) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर लिखी किताब के मामले में ब्रिटिश पत्रकार कैथरीन बेल्टन और उनके प्रकाशक को लंदन की अदालत में बुधवार को मानहानि के मुकदमे का सामना करना पड़ा। यह मुकदमा चेल्सिया फुटबॉल क्लब के अरबपति मालिक रोमन अब्रामोविच और अन्य रूसी संपन्न व्यक्तियों ने दायर कराया है।

कैथरीन ने ‘‘पुतिन्स पीपुल : हाउ द केजीबी टूक बैक रशिया ऐंड देन टूक ऑन द वेस्ट’’ नाम से किताब लिखी है और इसमें केजीबी के पूर्व एजेंट पुतिन और उनके सहयोगियों की संपत्ति में सोवियत संघ के टूटने के बाद हुई कथित वृद्धि का जिक्र है।

अब्रामोविच ने कहा कि किताब में दावा किया गया है कि उन्होंने पुतिन के निर्देश पर वर्ष 2003 में चेल्सिया टीम को खरीदा था जो ‘झूठा’ और ‘मानहानि’ करने वाला है। इसलिए वह मॉस्को में फाइनेंशियल टाइ्म्स की पूर्व संवाददाता कैथरीन और प्रकाशक हार्पर कॉलिंस के खिलाफ उच्च न्यायालय में वाद दाखिल किया है।

कैथरीन के खिलाफ रूस की सरकारी ऊर्जा कंपनी रोसन्फेट ने भी मुकदमा दर्ज कराया है। प्रकाशक के खिलाफ रूसी कारोबारी मिखाइल फ्रिडमैन ने भी मुकदमा दर्ज कराया है। हार्पर कॉलिंस के खिलाफ रूसी बैंकर पेट्रे एवन द्वारा डाटा सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

वहीं, फ्री स्पीच समूह ने इन मुदकमों पर चिंता जताते हुए कहा है कि अमीर लोगों द्वारा आलोचनाओं को शांत कराने के लिए ब्रिटिश अदालतों का इस्तेमाल करना आसान हो गया हैं। प्रकाशक ने कहा कि वह पूरी मजबूती से अपना बचाव करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?