लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी पर्वत पर रूसी-अमेरिकी पर्वतारोही मृत पाया गया

By भाषा | Updated: January 19, 2021 15:30 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 19 जनवरी (एपी) पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्र में भयंकर सर्दी के बीच शिखर पर चढ़ने की कोशिश के दौरान पिछले सप्ताह लापता हुआ रूसी मूल का अमेरिकी पर्वतारोही मृत मिला है। क्षेत्र की पर्यटन पुलिस और अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गिलगिट शहर में पर्यटन पुलिस ने ट्विटर पर यह घोषणा की और कहा कि पास्टोर चोटी पर चढ़ने की कोशिश करने के दौरान शुक्रवार को एलेक्स गोल्डफार्ब लापता हो गये थे। पास्टोर चोटी हिमालय रेंज के पाकिस्तानी हिस्से में सबसे अहम चोटी है और माउंट एवरेस्ट के बाद यह दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है। यह के-2 से अधिक दूर भी नहीं है।

अल्पाइन अधिकारी कर्रार हैदरी के अनुसार जब गोल्डफार्ब से संपर्क टूट गया तब एक हेलीकॉप्टर एवं तलाशी दल भेजा गया। सोमवार को दिन भर के अभियान के बाद पाकिस्तानी सेना को गोल्डफार्ब का शव मिला।

प्रसिद्ध पाकिस्तानी पर्वतारोही मुहम्मद अली सादपारा ने भी ट्वीट करके यह दुखद खबर दी। सादपारा बचाव दल का हिस्सा थे। हैदरी के मुताबिक गोल्डफार्ब का शव पाकिस्तानी एवं विदेशी पर्वतरोहियों की मदद से वापस लाने की कोशिश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात