रूसी राजदूत को फिर भेजा गया अमेरिका

By भाषा | Updated: June 21, 2021 08:34 IST2021-06-21T08:34:29+5:302021-06-21T08:34:29+5:30

Russian ambassador sent to US again | रूसी राजदूत को फिर भेजा गया अमेरिका

रूसी राजदूत को फिर भेजा गया अमेरिका

मास्को, 21 जून (एपी) रूस और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद स्वदेश लौटे रूसी राजदूत को करीब तीन महीने बाद फिर से अमेरिका भेजा गया हैं। रूसी दूतावास ने इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच पिछले सप्ताह जिनेवा में शिखर वार्ता हुई थी। इसी दौरान दोनों नेता रूसी राजदूत अनातोली अंतोनोव की अमेरिका और अमेरिकी राजदूत जॉन सुलिवन की रूस में वापसी पर सहमत हुए थे। सुलिवन अप्रैल में मास्को से स्वदेश आ गये थे।

अंतोनोव रविवार को एयरोफ्लोट के विमान से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए और फिर वाशिंगटन पहुंचे। रूसी दूतावास ने रविवार रात ट्वीट किया कि अंतोनोव अपनी ड्यूटी पर लौट गए हैं।

बाइडन के एक टीवी साक्षात्कार के बाद अंतोनोव स्वदेश आ गए थे। इस साक्षात्कार में बाइडन ने कहा था कि पुतिन एक हत्यारे हैं। इसके बाद रूसी अधिकारियों ने सुलिवन को भी स्वदेश लौटने का सुझाव दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Russian ambassador sent to US again

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे