रूस के राजदूत अमेरिका के लिए रवाना
By भाषा | Updated: June 20, 2021 19:53 IST2021-06-20T19:53:39+5:302021-06-20T19:53:39+5:30

रूस के राजदूत अमेरिका के लिए रवाना
मॉस्को, 20 जून (एपी) रूस के राजदूत अमेरिका लौट रहे हैं। इससे तीन महीने पहले अमेरिका और रूस के मध्य बढ़ते तनाव के बीच उन्हें वापस बुला लिया गया था।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पिछले हफ्ते जिनेवा में हुए शिखर सम्मेलन में इस बात पर सहमत हुए थे कि रूसी राजदूत अनातोली एंतोनोव अमेरिका वापस जाएंगे। इसी तरह अमेरिकी राजदूत जॉन सुलिवान वापस रूस आएंगे, जो अप्रैल में मॉस्को से चले गए थे।
एंतोनोव रविवार को एयरोफ्लोट की उड़ान से न्यूयॉर्क रवाना हो गए, जहां से वह अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन जाएंगे। हालांकि, अभी उस तारीख की घोषणा नहीं की गई है, जब सुलिवान मॉस्को आएंगे।
बाइडन ने टीवी साक्षात्कार में आरोप लगाया था कि पुतिन एक हत्यारे हैं। इसके बाद एंतोनोव को वापस बुला लिया गया था और सुलिवान से देश छोड़ने के लिए कहा गया था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।