लाइव न्यूज़ :

नवलनी के समर्थन में हो रहे ‘फ्लैशलाइट’ प्रदर्शन को खत्म करने में जुटा रूसी प्रशासन

By भाषा | Updated: February 14, 2021 16:10 IST

Open in App

मास्को, 14 फरवरी (एपी) जेल में बंद रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की टीम ने जब लोगों से कहा कि वे अपने-अपने आवासीय क्षेत्र में घरों से बाहर निकलें और नेता के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाएं, तो लोगों ने इसका मजाक बनाया।

दो सप्ताहांत पर राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के बाद विपक्ष का यह कदम लोगों को एक तरह से पीछे हटने जैसा लग रहा था। लेकिन रूसी प्रशासन की नजर में ऐसा नहीं था और उसने रविवार को हुए इस प्रदर्शन को दबाने का पूरा यत्न किया।

अधिकारियों ने आरोप लगाया कि नवलनी के सहयोगी नाटो के निर्देश पर काम कर रहे हैं। क्रेमलिन समर्थक टीवी चैनल ने चेतावनी दी कि फ्लैशलाइट रैलियां दुनिया में बड़े-बड़े विद्रोह का हिस्सा रही हैं। सरकारी समाचार एजेंसी ने अनाम स्रोतों के हवाले से बताया कि पूर्वानुमति के बगैर हो रहे प्रदर्शनों के दौरान एक आतंकवादी समूह हमले की योजना बना रहा है।

प्रदर्शनों को दबाने का यह प्रयास सरकार की रणनीति में बदलाव को दिखा रहा है जो पहले नवलनी को ‘सीन’ से हटाकर विरोध को कमजोर करने का प्रयास कर रही थी।

क्रेमलिन द्वारा नियंत्रित टीवी चैनलों ने अभी तक की रणनीति में नवलनी द्वारा आयोजित प्रदर्शनों को जगह नहीं दी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अपने सबसे बड़े आलोचक का नाम कभी नहीं लिया है। सरकारी समाचार एजेंसी अगर कभी नवलनी के बारे में कोई खबर देती भी है तो उसमें उन्हें ‘ब्लॉगर’ बताती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा