लाइव न्यूज़ :

अमेरिका को लेकर चीन से दूरी नहीं बनाएगा रूस : रूसी राजनयिक ने बीजिंग से कहा

By भाषा | Updated: June 10, 2021 20:11 IST

Open in App

बीजिंग, दस जून (एपी) अमेरिका के साथ संबंधों में सुधार करने के लिए रूस चीन से दूरी नहीं बनाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के बीच महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन से पहले बृहस्पतिवार को यह बात रूस के एक शीर्ष राजनयिक ने कही।

बाइडन 16 जून को जिनेवा में पुतिन के साथ बैठक करेंगे जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। अमेरिका-रूस के बीच तनावों के बीच दोनों नेता पहली बार आमने-सामने मिलेंगे।

चीन में रूस के राजदूत आंद्रे डेनिसोव ने चीन के सरकारी ‘ग्लोबल टाइम्स’ से बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘रूस, अमेरिका को लेकर चीन से दूरी नहीं बनाएगा।’’

पुतिन ने तीन जून को विदेशी मीडिया के साथ डिजिटल वार्ता में शिन्हुआ संवाद समिति से कहा था कि रूस-चीन के संबंध ‘‘अभूतपूर्व रूप से उच्च स्तर’’ पर हैं और दोनों पक्षों के बीच व्यापक साझा हित हैं।

बाइडन-पुतिन शिखर सम्मेलन को लेकर बीजिंग में चिंतााएं हैं क्योंकि वॉशिंगटन अमेरिका और यूरोपीय संघ के खिलाफ चीन के साथ गठबंधन करने के रूसी नेता को प्रयास को नरम करने का प्रयास करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना