रूस बिना उकसावे के यूक्रेन पर हमला नहीं करेगा : संयुक्त राष्ट्र में रूस के उप राजदूत

By भाषा | Updated: November 12, 2021 11:44 IST2021-11-12T11:44:12+5:302021-11-12T11:44:12+5:30

Russia will not attack Ukraine without provocation: Russia's deputy envoy to UN | रूस बिना उकसावे के यूक्रेन पर हमला नहीं करेगा : संयुक्त राष्ट्र में रूस के उप राजदूत

रूस बिना उकसावे के यूक्रेन पर हमला नहीं करेगा : संयुक्त राष्ट्र में रूस के उप राजदूत

संयुक्त राष्ट्र, 12 नवंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र में रूस के उप राजदूत दिमित्री पोलांस्की ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस तब तक यूक्रेन पर हमला नहीं करेगा, जब तक कि उसे ऐसा करने के लिए पड़ोसी या किसी और द्वारा उकसाया नहीं जाता। इसके साथ ही रूस ने यूक्रेन से कई खतरों और काला सागर में अमेरिकी युद्धपोतों की उकसावे वाली कार्रवाई का हवाला दिया।

पोलांस्की ने यूक्रेन से लगती रूस की सीमा पर सैनिकों की तैनाती के सवाल के जवाब में यह बात कही। तैनाती से रूस पर अमेरिकी दबाव बढ़ गया है और बुधवार को अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन से यूक्रेन के विदेश मंत्री को आश्वासन दिया गया था कि यूक्रेन की सुरक्षा एवं क्षेत्रीय अखंडता के लिए अमेरिका प्रतिबद्ध है।

पोलांस्की से पूछा गया था कि क्या रूस, यूक्रेन पर हमला करने की योजना बना रहा है।

उन्होंने जवाब में कहा ‘‘ ऐसी कोई योजना नहीं है, ना ही कभी थी और जब तक कि हमें यूक्रेन या किसी और द्वारा ऐसा करने के लिए उकसाया नहीं जाता,हम ऐसा कुछ नहीं करेंगे। या फिर जब तक रूस की राष्ट्रीय संप्रभुता को कोई खतरा ना हो।’’

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पत्रकारों से कहा, ‘‘ यूक्रेन की ओर से कई खतरे पेश किए जा रहे हैं और यह भी याद रखें कि काला सागर के आसपास अमेरिकी युद्धपोत बहुत करीबी से काम कर रहे हैं। इसलिए काला सागर में हर दिन सीधे टकराव को टालना काफी मुश्किल है। हमने अपने अमेरिकी सहकर्मियों को आगाह किया है कि यह सीधे तौर पर उकसावे पूर्ण कार्रवाई है।’’

वहीं, ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका को रूस की मंशा के बारे में नहीं पता लेकिन अपने सैन्य हस्तक्षेप को सही ठहराने के लिए सीमा पर उकसावे को बढ़ावा देने का उसका इतिहास रहा है। ‘‘ अगर वहां कोई उकसावे वाली कार्रवाई कर रहा है तो वह रूस है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Russia will not attack Ukraine without provocation: Russia's deputy envoy to UN

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे