लाइव न्यूज़ :

रूस अमेरिकी कार्रवाई के जवाब में 10 अमेरिकी राजनयिकों को निष्कासित करेगा

By भाषा | Updated: April 17, 2021 00:15 IST

Open in App

मास्को, 16 अप्रैल (एपी) रूस ने शुक्रवार को नए अमेरिकी प्रतिबंधों के जवाब में कहा कि वह 10 अमेरिकी राजनयिकों को निष्कासित करेगा और अन्य जवाबी कदम उठाएगा।

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि मास्को अपनी प्रतिबंध सूची में आठ अमेरिकी अधिकारियों को शामिल करेगा और रूस की राजनीति में हस्तक्षेप करने से अमेरिकी गैर-सरकारी संगठनों की गतिविधियों को प्रतिबंधित करने और रोकने के लिए कदम उठाएगा।

अमेरिका ने बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि उसने वाशिंगटन में रूसी राजनयिक मिशन से 10 अधिकारियों को निष्कासित कर दिया है और राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाते हुए नए शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं।

अमेरिका का तर्क है कि वह अपनी संप्रभुता और हितों के खिलाफ रूस की गतिविधियों पर कार्रवाई कर रहा है।

अमेरिका ने पिछले साल हुए राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप करने तथा संघीय एजेंसियों में सेंधमारी करने के लिए रूस को जवाबदेह ठहराने की दिशा में कार्रवाई की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा