लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ ने पाबंदी लगायी तो रूस संबंध तोड़ लेगा : विदेश मंत्री

By भाषा | Updated: February 12, 2021 18:24 IST

Open in App

मॉस्को, 12 फरवरी (एपी) रूस के विदेश मंत्री ने कहा है कि अगर विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी से जुड़े मामले को लेकर यूरोपीय संघ, देश पर नयी पाबंदी लगाता है तो वह ईयू से अपना संबंध तोड़ लेगा।

यूरोपीय संघ के साथ औपचारिक संबंध बनाए रखने संबंधी एक सवाल पर विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस अलग-थलग नहीं पड़ना चाहता लेकिन अगर ईयू ने रूस की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाला कोई कदम उठाया तो देश जवाबी फैसले के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर फिर से ऐसा हुआ और हमारी अर्थव्यवस्था के कुछ क्षेत्रों पर पाबंदी लगायी गयी तो यह कदम उठाए जाएंगे।’’

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अलग-थलग नहीं पड़ना चाहते लेकिन हम उसके लिए तैयार हैं। अगर आप शांति चाहते हैं तो आपको युद्ध के लिए तैयार रहना पड़ता है।’’

नवलनी की गिरफ्तारी के बाद रूस और यूरोपीय संघ (ईयू) के संबंधों में तनाव पैदा हो गया है। पिछले सप्ताह मॉस्को की एक अदालत ने परिवीक्षाधीन अवधि की शर्तें तोड़ने के लिए नवलनी को दो साल आठ महीने जेल की सजा सुनायी थी।

ईयू की विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल ने पिछले सप्ताह रूस का दौरा करने के बाद कहा था कि नवलनी को सजा सुनाए जाने के मद्देनजर रूस को लेकर 27 देशों का समूह कड़ा रुख अपनाएगा और नयी पाबंदी लगायी जाएगी। बोरेल ने लावरोव से मुलाकात की थी, वहीं मॉस्को ने नवलनी के समर्थन में प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले जर्मनी, पोलैंड और स्वीडन के राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था। जवाब में यूरोपीय संघ के तीनों देशों ने रूस के राजनयिकों को निष्कासित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना