लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ ने पाबंदी लगायी तो रूस संबंध तोड़ लेगा : विदेश मंत्री

By भाषा | Updated: February 12, 2021 19:12 IST

Open in App

मॉस्को, 12 फरवरी (एपी) रूस के विदेश मंत्री ने कहा है कि अगर विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी से जुड़े मामले को लेकर यूरोपीय संघ, देश पर नयी पाबंदी लगाता है तो वह ईयू से अपना संबंध तोड़ लेगा।

यूरोपीय संघ के साथ औपचारिक संबंध बनाए रखने संबंधी एक सवाल पर विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस अलग-थलग नहीं पड़ना चाहता लेकिन अगर ईयू ने रूस की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाला कोई कदम उठाया तो देश जवाबी फैसले के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर फिर से ऐसा हुआ और हमारी अर्थव्यवस्था के कुछ क्षेत्रों पर पाबंदी लगायी गयी तो यह कदम उठाए जाएंगे।’’

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अलग-थलग नहीं पड़ना चाहते लेकिन हम उसके लिए तैयार हैं। अगर आप शांति चाहते हैं तो आपको युद्ध के लिए तैयार रहना पड़ता है।’’

उन्होंने यूरोपीय संघ के साथ आर्थिक संबंधों की महत्ता पर भी जोर दिया। साथ ही कहा कि रूस आपसी सहयोग के क्षेत्रों में भागीदारी जारी रखेगा। लेकिन यह भी जोड़ा कि रूस हर स्थिति का सामना करने को तैयार है और वह अपने संसाधनों पर निर्भरता बढ़ा रहा है।

राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता दमित्री पेसकोव ने कहा कि रूस, ईयू के साथ सामान्य संबंध बहाल रखना चाहता है लेकिन अगर समूह कड़े कदम उठाता है तो इसके लिए तैयार रहने की जरूरत है।

पेसकोव ने कहा, ‘‘अगर हमें किसी ऐसे कदमों का सामना करना पड़ा, जिससे हमारी आधारभूत संरचना, हमारे हितों को नुकसान पहुंचेगा तो रूस प्रतिकूल कदम उठाने के लिए तैयारी करेगा। हमें आत्मनिर्भर होना होगा। हमें रणनीतिक क्षेत्रों में अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी और सभी तरह के कदम के लिए तैयारी करनी होगी।’’

नवलनी की गिरफ्तारी के बाद रूस और यूरोपीय संघ (ईयू) के संबंधों में तनाव पैदा हो गया है। पिछले सप्ताह मॉस्को की एक अदालत ने परिवीक्षाधीन अवधि की शर्तें तोड़ने के लिए नवलनी को दो साल आठ महीने जेल की सजा सुनायी थी।

ईयू की विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल ने पिछले सप्ताह रूस का दौरा करने के बाद कहा था कि नवलनी को सजा सुनाए जाने के मद्देनजर रूस को लेकर 27 देशों का समूह कड़ा रुख अपनाएगा और नयी पाबंदी लगायी जाएगी। बोरेल ने लावरोव से मुलाकात की थी, वहीं मॉस्को ने नवलनी के समर्थन में प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले जर्मनी, पोलैंड और स्वीडन के राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था। जवाब में यूरोपीय संघ के तीनों देशों ने रूस के राजनयिकों को निष्कासित कर दिया।

नवलनी की गिरफ्तारी के बाद देश में पिछले कुछ वर्षों में सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ और हजारों लोग सड़कों पर उतरे। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए देश में 11,000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया।

अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूस से नवलनी को रिहा करने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई बंद करने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना