काला सागर में ब्रिटेन के युद्धपोत को रोकने के लिए रूस ने चेतावनी दी

By भाषा | Updated: June 23, 2021 18:45 IST2021-06-23T18:45:41+5:302021-06-23T18:45:41+5:30

Russia warns to stop British warship in Black Sea | काला सागर में ब्रिटेन के युद्धपोत को रोकने के लिए रूस ने चेतावनी दी

काला सागर में ब्रिटेन के युद्धपोत को रोकने के लिए रूस ने चेतावनी दी

मॉस्को, 23 जून (एपी) रूस के एक युद्धक पोत ने बुधवार को चेतावनी गोले दागे और युद्धक विमानों ने बम गिराए ताकि ब्रिटेन के एक पोत को क्रीमिया के नजदीक काला सागर से बाहर निकाला जा सके। रूस इस क्षेत्र पर दावा करता है।

शीत युद्ध के बाद पहली बार रूस ने नाटो के युद्धपोत को हटाने के लिए गोले बरसाए एवं बम गिराए। यह रूस और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते तनाव को दर्शाता है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस के क्षेत्र में घुसपैठ को लेकर जारी चेतावनी को नजरअंदाज कर दिये जाने के बाद युद्धक पोतों ने चेतावनी वाले गोले दागे। इसने कहा कि रूस के एसयू-24 बमवर्षक ने ब्रिटेन के पोत के नजदीक चार बम भी गिराए ताकि उसे रास्ता बदलने के लिए बाध्य किया जा सके।

मंत्रालय ने कहा कि इसके कुछ समय बाद ही ब्रिटेन का युद्धक पोत रूस की जल सीमा से निकल गया।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इसने विरोध जताने के लिए मॉस्को में ब्रिटेन के सैन्य अताशे को तलब किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Russia warns to stop British warship in Black Sea

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे