यूक्रेन युद्ध खत्म करना चाहता है रूस, राष्ट्रपति पुतिन ने कहा- जितनी जल्दी हो, उतना अच्छा होगा

By अनिल शर्मा | Updated: December 23, 2022 10:00 IST2022-12-23T09:51:10+5:302022-12-23T10:00:58+5:30

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि "हमारा लक्ष्य है ... इस संघर्ष को समाप्त करना। हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं।" उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि "हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि यह सब समाप्त हो जाए, और जितनी जल्दी हो, उतना अच्छा होगा।"

Russia wants to end war in Ukraine President Vladimir Putin said sooner, the better | यूक्रेन युद्ध खत्म करना चाहता है रूस, राष्ट्रपति पुतिन ने कहा- जितनी जल्दी हो, उतना अच्छा होगा

यूक्रेन युद्ध खत्म करना चाहता है रूस, राष्ट्रपति पुतिन ने कहा- जितनी जल्दी हो, उतना अच्छा होगा

Highlightsसभी संघर्ष किसी न किसी तरह बातचीत से खत्म होते हैंः पुतिनकीव का कहना है कि रूस को अपने हमले बंद करने चाहिए।यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की अमेरिकी यात्रा को लेकर रूस ने कहा इससे संघर्ष बढ़ेगा।

मॉस्कोः यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की अमेरिकी यात्रा के बाद ब्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार कहा है कि वह यूक्रेन युद्ध जल्द खत्म करना चाहते हैं। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि "हमारा लक्ष्य है ... इस संघर्ष को समाप्त करना। हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं।" उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि "हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि यह सब समाप्त हो जाए, और जितनी जल्दी हो, उतना अच्छा होगा।"

रूस ने गुरुवार को अमेरिका पर रूस को कमजोर करने के लिए यूक्रेन को युद्ध के मैदान के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि कीव और वाशिंगटन पर अपनी चिंताओं को अनसुना कर रहे हैं।

सभी संघर्ष किसी न किसी तरह बातचीत से खत्म होते हैंः पुतिन

पुतिन ने कहा, "सभी संघर्ष किसी न किसी तरह बातचीत से खत्म होते हैं... हमारे विरोधी (कीव में) जितनी तेजी से इसे समझेंगे, उतना ही बेहतर होगा।" मॉस्को के सैन्य प्रमुख ने कहा है कि रूसी सेना अब पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र पर नियंत्रण करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है जहां बखमुत शहर लड़ाई का केंद्र बन गया है।

मास्को में अधिकारियों ने हाल के महीनों में बार-बार कहा है कि उन्होंने यूक्रेन के साथ बातचीत से इनकार नहीं किया है। उन्होंने राष्ट्रपति जेलेंस्की पर राजनयिक चैनलों को बंद करने का आरोप लगाया, जिन्होंने था कि पुतिन के सत्ता में रहने के दौरान वह बातचीत नहीं करेंगे।

कीव का कहना है कि रूस को अपने हमले बंद करने चाहिए

उधर, कीव का कहना है कि रूस को अपने हमले बंद करने चाहिए और अपने कब्जे वाले इलाके को छोड़ देना चाहिए। पुतिन ने कहा, "सभी सशस्त्र संघर्ष कूटनीतिक ट्रैक पर किसी न किसी तरह की बातचीत के साथ एक या दूसरे तरीके से समाप्त होते हैं।" पुतिन ने कहा कि हमने हार नहीं मानी है लेकिन युद्ध जितनी जल्दी खत्म हो जाए, उतना ही अच्छा होगा। 

यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली देगा अमेरिका

वहीं यूक्रेन ने राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की अमेरिकी यात्रा को एक बड़ी सफलता करार दिया है, वहीं रूसी अधिकारियों ने कहा कि इससे केवल संघर्ष बढ़ेगा। अमेरिका ने एक नए 1.8 अरब डॉलर के सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की है, जिसमें पैट्रियॉट वायु रक्षा प्रणाली भी शामिल है। सीनेट द्वारा गुरुवार को स्वीकृत किए गए विशाल सरकारी व्यय विधेयक के तहत यूक्रेन को अमेरिका से अतिरिक्त 44.9 अरब डॉलर मिलने की संभावना है। सीनेट ने गुरुवार को 17 खरब डॉलर के व्यय संबंधी एक विधेयक को भी मंजूरी दी, जिसके तहत संघीय एजेंसियों को वित्तपोषित किया जाएगा और यूक्रेन की सैन्य व आर्थिक सहायता को महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

हम पैट्रियॉट को भी मार गिराएंगेः रूस

पुतिन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘उन्होंने (यूक्रेन ने) कहा कि वे शायद पैट्रियॉट भी भेजेंगे, ठीक है हम पैट्रियॉट को भी मार गिराएंगे।’’ उन्होंने कहा कि इस आपूर्ति से केवल संघर्ष बढ़ेगा। पुतिन ने कहा, ‘‘जिन्होंने ऐसा किया है वह सब व्यर्थ है, यह केवल संघर्ष को और बढ़ाएगा।’’ वहीं यूक्रेन का मानना है कि यह यात्रा बेहद सफल रही।

Web Title: Russia wants to end war in Ukraine President Vladimir Putin said sooner, the better

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे