लाइव न्यूज़ :

Russia vs Ukraine: "1.5 लाख से अधिक रूसी सैनिक कर रहे हैं हमले की तैयारी", अमेरिका ने UN को दी जानकारी

By आजाद खान | Updated: February 18, 2022 07:22 IST

अमेरिका ने यूएन को बताया कि यूक्रेन की सीमाओं के पास रूस 1.5 लाख से अधिक सैनिकों को जमा कर रहा है। इससे वह हमले की तैयारी कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने कहा है कि रूस यूक्रेन की सीमा पर 1.5 से अधिक रूसी सैनिक कर रहा है।उसने यह भी कहा कि रूस आने वाले दिनों में हमले करने की तैयारी में लगा है। अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को यह जानकारी दी है।

अमेरिका ने गुरूवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि उसकी जानकारी स्पष्ट रूप से इंगित करती है कि यूक्रेन की सीमाओं के पास जमा 1,50,000 से अधिक रूसी सैनिक ‘आने वाले दिनों में’ यूक्रेन पर हमला करने की तैयारी कर रहे हैं। अमेरिका ने साथ ही यह भी कहा कि रूस की योजना हमले के लिए ‘एक बहाना गढ़ने की’ है। 

क्या कहा अमेरिकी विदेश मंत्री ने

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा, ‘जब हम आज बैठक कर रहे हैं, शांति और सुरक्षा के लिए सबसे तात्कालिक खतरा यूक्रेन के खिलाफ रूस की बढ़ती आक्रामकता है।’ 

म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के लिए जाने से पहले सुरक्षा परिषद को संबोधित करने न्यूयॉर्क पहुंचे ब्लिंकन ने कहा कि पिछले महीनों में ‘उकसावे या औचित्य’ के बिना रूस ने यूक्रेन की सीमाओं के आसपास 1,50,000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया है। 

जमीनी स्तर पर नहीं हट रहे है सैनिक-एंटनी ब्लिंकन

एंटनी ब्लिंकन ने कहा, ‘रूस का कहना है कि वह उन सैनिकों को पीछे हटा रहा है। हमें जमीनी स्तर पर ऐसा होता नहीं दिख रहा है। हमारी जानकारी स्पष्ट रूप से इंगित करती है कि जमीनी सैनिक, विमान, जहाजों सहित ये बल आने वाले दिनों में यूक्रेन पर हमला शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।’ 

रूस हमले के लिए कोई बहाना ढूंढ़ रहा है-एंटनी ब्लिंकन

ब्लिंकन ने कहा कि ‘हम ठीक से नहीं जानते’ कि चीजें कैसे सामने आएंगी। उन्होंने कहा, ‘वास्तव में, यह अभी सामने आ रहा है। आज, जब रूस युद्ध की राह पर कदम बढ़ा रहा है और सैन्य कार्रवाई का नया खतरा उत्पन्न कर रहा है। रूस सबसे पहले, अपने हमले के लिए एक बहाना बनाने की योजना बना रहा है।’ 

यूक्रेन के अलावा भी और काफी कुछ दांव पर है-अमेरिकी विदेश मंत्री

ब्लिंकन ने इस पर आगे कहा कि इसमें यूक्रेन के अलावा भी काफी कुछ दांव पर है और यह लाखों लोगों के जीवन और सुरक्षा के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र चार्टर का आधार और दुनियाभर में स्थिरता को बनाए रखने वाली ‘नियम-आधारित’ अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए संकट का पल है। 

एंटनी ने कहा, ‘यह संकट इस परिषद के प्रत्येक सदस्य और दुनिया के हर देश को सीधे प्रभावित करता है, क्योंकि बुनियादी सिद्धांत जो शांति और सुरक्षा बनाए रखते हैं, सिद्धांत जो दो विश्व युद्धों और एक शीत युद्ध के मद्देनजर स्थापित किए गए थे, वे खतरे में हैं।’ इससे पहले, दिन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि इस बात के कई संकेत हैं कि रूस अगले कुछ दिनों में यूक्रेन पर हमला कर सकता है। 

टॅग्स :रूसयूक्रेनUNUSA
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा