Russia Ukraine War: यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति पर बोला रूस- हमारे प्रति शत्रुतापूर्ण तरीके से काम कर रहा यूरोपीय संघ

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 28, 2022 15:55 IST2022-02-28T15:53:45+5:302022-02-28T15:55:18+5:30

यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति पर क्रेमलिन का कहना है कि यूरोपीय संघ हमारे प्रति शत्रुतापूर्ण तरीके से काम कर रहा है। क्रेमलिन ने आगे कहा, "यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति खतरनाक और अस्थिर करने वाली है।" 

Russia Ukraine War Kremlin on arms supplies to Ukraine says EU is acting in hostile fashion towards us | Russia Ukraine War: यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति पर बोला रूस- हमारे प्रति शत्रुतापूर्ण तरीके से काम कर रहा यूरोपीय संघ

Russia Ukraine War: यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति पर बोला रूस- हमारे प्रति शत्रुतापूर्ण तरीके से काम कर रहा यूरोपीय संघ

Highlightsयूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति पर क्रेमलिन का कहना है कि यूरोपीय संघ हमारे प्रति शत्रुतापूर्ण तरीके से काम कर रहा है। क्रेमलिन ने ये भी कहा कि यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति खतरनाक और अस्थिर करने वाली है।

मॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध पर जहां एक ओर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं तो वहीं अब यूरोपीय संघ पर क्रेमलिन (रूस के राष्ट्रपति कार्यालय) ने बड़ा आरोप लगाया है। यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति पर क्रेमलिन का कहना है कि यूरोपीय संघ हमारे प्रति शत्रुतापूर्ण तरीके से काम कर रहा है। क्रेमलिन ने आगे कहा, "यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति खतरनाक और अस्थिर करने वाली है।" 

बता दें कि यूरोपीय संघ (ईयू) की मुख्य कार्यकारी ने बताया कि 27 देशों के उनके संगठन ने रूसी विमानन कंपनियों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने और यूक्रेन को हथियार की आपूर्ति के लिए कोष उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इसके साथ ही यूक्रेन पर रूसी हमले के विरोध में क्रेमलिन के कुछ मीडिया आउटलेट पर भी रोक लगाने का फैसला लिया जा रहा है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने रविवार को कहा, "पहली बार यूरोपीय संघ हमले के शिकार देश को हथियार और अन्य उपकरणों की आपूर्ति के लिए वित्तीय मदद देगा।"

मालूम हो, रूस ने गुरुवार सुबह  यूक्रेन की नाटो से बढ़ती निकटता पर महीनों के तनाव के बाद यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया था। फिलहाल, रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के चलते यूरोपीय संघ लगातार रूस पर कड़े से कड़े प्रतिबंध लगा रहा है। यही नहीं, यूक्रेन पर रूसी हमले के मद्देनजर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों एवं साझेदारों ने वैश्विक वित्तीय तंत्र 'स्विफ्ट' वित्तीय प्रणाली से प्रतिबंधित रूसी बैंकों को अलग करने और रूस के केंद्रीय बैंक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कदम लागू करने का फैसला किया है।

Web Title: Russia Ukraine War Kremlin on arms supplies to Ukraine says EU is acting in hostile fashion towards us

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे