Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन की ब्यूटी क्वीन अनास्तासिया रूस के खिलाफ लड़ाई में शामिल, शेयर की फोटो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 28, 2022 16:13 IST2022-02-28T16:10:11+5:302022-02-28T16:13:37+5:30
Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने सोमवार को कहा कि बेलारूस की सीमा पर रूस के साथ बातचीत के लिए उसका एक प्रतिनिधिमंडल पहुंच गया है।

रूसी आक्रमण के खिलाफ लड़ने के लिए यूक्रेनी सेना में शामिल हो गई हैं।
Russia Ukraine Crisis: रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। इस बीच यूक्रेनी नागरिक देश के लिए बंदूक उठा लिए हैं। कई खिलाड़ी के साथ मशहूर लोग इस वार में शामिल हो गए हैं। रूसी सेना का मुकाबला करने के लिए आम लोग सुरक्षा बलों में शामिल हो गए।
ब्यूटी क्वीन और पूर्व मिस ग्रैंड यूक्रेन अनास्तासिया लेना रूसी आक्रमण के खिलाफ लड़ने के लिए यूक्रेनी सेना में शामिल हो गई हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लेना कहा कि उसने अपने घर की रक्षा के लिए लड़ने को तैयार है।
अनास्तासिया लेना ने कहा कि हर कोई जो आक्रमण करने के इरादे से यूक्रेनी सीमा पार करता है उसे मार दिया जाएगा! उसने कहा कि घर की रक्षा के लिए हथियार उठा लिया है। हमारी सेना ने रूस को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
अमेरिका के खुफिया विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बेलारूस यूक्रेन पर रूस के आक्रमण में रूस का साथ देते हुए सोमवार तक यूक्रेन में सेना भेज सकता है। रूस ने यूक्रेन पर पिछले सप्ताह 24 फरवरी को हमला किया था।
मामले के जानकार अमेरिकी अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि बेलारूस के रूस की तरफ से युद्ध में शामिल होने का फैसला आने वाले दिनों में रूस और यूक्रेन के बीच होने वाली बातचीत पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि रूसी सैनिकों को यूक्रेनी सेना से कड़ी टक्कर मिल रही है। अधिकारी के अनुसार, रूस ने जो अंदाजा लगाया था यह हमला उसके मुकाबले अधिक मुश्किल और अपेक्षाकृत धीमा रहा है।