Russia Ukraine Crisis: रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने दी धमकी, तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो परमाणु अटैक...
By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 2, 2022 16:14 IST2022-03-02T16:13:42+5:302022-03-02T16:14:55+5:30
Russia Ukraine Crisis: रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को दावा किया कि रूसी विमानों ने हवाई हमले में यूक्रेन की राजधानी स्थित मुख्य टीवी टावर को निष्क्रिय कर दिया। इसके साथ ही कहा कि हमले में रिहायशी इमारतों को निशाना नहीं बनाया गया।

तीसरा युद्ध हुआ तो काफी विनाशकारी होगा।
Russia Ukraine Crisis: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो परमाणु अटैक करेंगे। रूसी मीडिया स्पुतनिक ने कहा कि रूस यूक्रेन को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं देगा। तीसरा युद्ध हुआ तो काफी विनाशकारी होगा।
यूक्रेन के राज्य आपात सेवा ने बताया कि इस हमले में पांच लोगों की मौत हुई है जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। यूक्रेन ने दावा किया कि कुछ देर के बाद ही टेलीविजन स्टेशन को बहाल कर दिया गया। कोनाशेंकोव ने दावा किया कि रूसी बलों ने दक्षिणी शहर खेरसॉन पर कब्जा कर लिया है।
Third World War would be nuclear and disastrous, Russian Foreign Minister Lavrov says: Russian media Sputnik
— ANI (@ANI) March 2, 2022
क्रेमलिन के एक प्रवक्ता ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध के बारे में यूक्रेनी अधिकारियों के साथ बातचीत फिर से शुरू करने के लिए बुधवार शाम को एक रूसी प्रतिनिधिमंडल तैयार है। प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, "शाम के समय हमारा प्रतिनिधिमंडल यूक्रेनी वार्ताकारों की प्रतीक्षा करने के लिए मौजूद होगा।"
उन्होंने यह नहीं बताया कि बातचीत कहां हो सकती है। यूक्रेन के अधिकारियों ने अपनी योजनाओं के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी है। रूस-यूक्रेन युद्ध को हल करने के लिए पहले दौर की बातचीत पिछले रविवार को बेलारूस-यूक्रेन सीमा के पास हुई थी।
वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला था, हालांकि दोनों पक्ष फिर से मिलने पर सहमत हुए थे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस पर आरोप लगाया कि वह अपने आक्रमण को जारी रखते हुए उन्हें रियायतों के लिए मजबूर करने की कोशिश कर रहा है।