लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine Crisis: भूमिगत मेट्रो स्टेशनों में छिप रहे यूक्रेन के नागरिक, रूस का दावा- यूक्रेन के एयरबेस, हवाई सुरक्षा को किया तबाह

By अनिल शर्मा | Updated: February 24, 2022 14:29 IST

रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के एयरबेस और हवाई सुरक्षा को तबाह कर दिया है। वहीं यूक्रेन का भी कहना है कि उसने रूस के पांच प्लेन और हेलीकॉप्टर मार गिराए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन की नागरिक छिपने के लिए भूमिगत मेट्रो स्टेशनों की शरण ले रहे हैंरूस यूक्रेन की राजधानी कीव पर लगातार हमले कर रहा है जिसके धमाकों की आवाजें सुनी जा रही हैंरूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के एयरबेस और हवाई सुरक्षा को नष्ट कर दिया है

कीव: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार सुबह यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई की घोषणा कर दी। पुतिन के ऐलान के बाद यूक्रेन में लगातार धमाके हो रहे हैं। रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के एयरबेस और हवाई सुरक्षा को तबाह कर दिया है। वहीं यूक्रेन का भी कहना है कि उसने रूस के पांच प्लेन और हेलीकॉप्टर मार गिराए हैं।

 न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन की नागरिक छिपने के लिए भूमिगत मेट्रो स्टेशनों की शरण ले रहे हैं। न्यूज एजेंसी ने अपने रिपोर्टरों के हवाले से लिखा है कि अधिकारियों द्वारा मार्शल लॉ घोषित किए जाना के बाद, कीव में नागरिकों को शरण लेने के लिए भूमिगत मेट्रो स्टेशनों की ओर जाते देखा गया है ।

युद्ध को टालने के लिए यूएन ने दो आपात बैठके कीं। लेकिन कोई हल नहीं निकला। पुतिन ने युद्ध का ऐलान करते हुए कहा कि रूस का लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है। पुतिन ने कहा कि खून-खराबे के लिए यूक्रेन का ‘शासन’ जिम्मेदार है। पुतिन ने अन्य देशों को आगाह किया कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास ‘के ऐसे परिणाम होंगे,जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे।

वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन पर बिना उकसावे वाले और अनुचित हमले की निंदा की और संकल्प किया कि इसके लिए दुनिया रूस की जवाबदेही तय करेगी।  संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन में सेना नहीं भेजने और शांति से मसले हल करने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बुधवार देर रात बुलाई गई आपात बैठक में गुतारेस ने कहा कि पूरा दिन इन अफवाहों और आशंकाओं से भरा हुआ रहा कि यूक्रेन के खिलाफ आक्रमण आसन्न है। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादव्लादिमीर पुतिनअमेरिकाजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक